झारखंड में एक ही दिन में दो हाथियों की मौत, IED विस्फोट में घायल मादा हाथी ने तोड़ा दम
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक ही दिन में दो हाथियों की मौत हो गई। चार दिन पहले सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी के विस्फोट में घायल नन्हे हाथी की मौत हो गई थी। इस क्षेत्र में कुल तीन हाथियों की मौत ने वन्यजीव प्रेमियों को निराश किया है। गुरुवार को घायल मादा हाथी ने भी दम तोड़ दिया।

संवाद सूत्र, जागरण, पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक ही दिन में दो हाथियों की मौत हो गई।
चार दिन पहले सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी के विस्फोट में घायल नन्हे हाथी की मौत हो गई थी। इस क्षेत्र में कुल तीन हाथियों की मौत ने वन्यजीव प्रेमियों को निराश किया है।
गुरुवार को घायल मादा हाथी ने भी दम तोड़ दिया
गुरुवार को घायल मादा हाथी ने भी दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक डा. संजय घोलटकर ने बताया कि मादा हाथी का पिछला पैर गंभीर रूप से जख्मी था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
मादा हाथी की उम्र लगभग 14 वर्ष थी और वह 10-15 दिनों से भटक रही थी। मृत हाथी को जराइकेला वन विभाग कार्यालय में लाया गया, जहां शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
चाईबासा में एक 45 वर्षीय दंतैल हाथी का शव मिला
दूसरी ओर, चाईबासा के टोंटो प्रखंड में एक 45 वर्षीय दंतैल हाथी का शव मिला है। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक झुंड रात में उत्पात मचाने के बाद सुबह एक मृत हाथी को छोड़कर चला गया। प्रारंभिक जांच में हाथी के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।