Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे फाटक पर गड्ढे में फंसा ट्रैक्टर; जानिए फिर क्या हुआ

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 06:54 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और राजगांगपुर स्टेशन के बीच कांसबहाल फाटक पर ट्रैक्टर फंसने से वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मिनट तक रुकी रही। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में फाटक बंद न होने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को निकालकर ट्रेन को रवाना किया। इस घटना से यात्रियों को परेशानी हुई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला और राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कांसबहाल रेलवे फाटक को पार करने के दौरान एक ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया।

    रेलवे फाटक के बंद नहीं होने के वजह से 20 मिनट तक ट्रेन नंबर 20836 पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस रेल लाइन पर खड़ी रही।

    जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीबन 01:40 बजे एक ट्रैक्टर कांसबहाल रेलवे फाटक से पार हो रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का पीछे का एक चक्का रेल फाटक के पास मौजूद एक गड्ढे में फंस गया।

    ट्रैक्टर चालक ने काफी प्रयास किए जाने के बावजूद भी ट्रैक्टर गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाया। इस बीच पुरी-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन के गुजरने का समय हो गया। लेकिन, ट्रैक्टर रेल फाटक में फंसे रहने के कारण रेल फाटक बंद नहीं हो पा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे फाटक पर मौजूद रेल कर्मी ने घटना की जानकारी निकटतम रेलवे स्टेशन को दी। जिस कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को तत्काल में दोपहर 01:56 बजे रेल फाटक से कुछ दूरी पर रोक दिया गया।

    उधर घटना की सूचना मिलते ही राजगांगपुर आरपीएफ और राजगांगपुर पीडब्लूआई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच किसी तरह ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला।

    जिसके बाद दोपहर 02.19 बजे वंदे भारत ट्रेन को राउरकेला के लिए रवाना किया गया। इस घटनाक्रम में वंदे भारत ट्रेन को 20 मिनट तक रेल लाइन पर रोक कर रखा गया था।