शादी समारोह से लौट रही महिला की निर्मम हत्या
बीती रात अज्ञात लोगों ने रास्ते में इमली पेड़ के पास बिमला की हत्या कर फरार हो गए। ...और पढ़ें

शादी समारोह से लौट रही महिला की निर्मम हत्या
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राइडीह गांव में शादी समारोह से घर लौट रही एक महिला का निर्मम हत्या कर दी गई। महिला रायडीह गांव के गोप टोला की रहने वाली 40 वर्षीय बिमला देवी है। बीती रात अज्ञात लोगों ने रास्ते में इमली पेड़ के पास बिमला की हत्या कर फरार हो गए। हत्या की घटना की जानकारी शनिवार सुबह राइडीह पंचायत के मुखिया अतेन सुरीन ने मनोहरपुर थाना को दिया। सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अग्रेतर कारवाई करते हुए शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है। महिला की हत्याकांड में पुलिस को अबतक जो सुराग मिली है उसके आधार पर तथ्यों को खंगाल रही है।मिली जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की रात राइडीह गांव में शादी समारोह था। उस कार्यक्रम में बिमला देवी और उनके पती रविलाल गोप भी गए हुए थे। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद पती रविलाल गोप देर रात लगभग 2:30 बजे अपने घर लौट गया। किंतु उसकी पत्नी को घर पर नहीं आई रात काफ़ी हो चुकी थी तो रवि लाल गोप खुद अपनी पत्नी को ढूंढने निकला। किंतु शादी समारोह में व इधर उधर ढूंढने के बाद वह अपनी पत्नी को नहीं पाया। थक हार वापस घर लौटने के वक्त उसने देखा कीं उनकी पत्नी उनके घर के कुछ दूर स्थित एक इमली पेड़ के नीचे लहूलुहान मृत पड़ी है। विमला के चेहरे पर गंभीर जख्म का निशान व लहूलुहान था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।