विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; 25 मिनट ट्रेन रोक कर आग पर काबू

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:17 PM (IST)

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 एसी कोच में धुतरा स्टेशन के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल ...और पढ़ें

धुतरा स्टेशन के पास ए-2 कोच से उठने लगा धुआं, 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन।

धुतरा स्टेशन के पास ए-2 कोच से उठने लगा धुआं, 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन।

HighLights

  1. टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 एसी कोच में लगी आग।

  2. धुतारा स्टेशन के पास 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन।

  3. यात्रियों में दहशत, अग्निशमन यंत्रों से आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रविवार को उस समय यात्रियों के बीच दहशत फैल गई, जब धुतरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के ए-2 वातानुकूलित कोच से अचानक धुआं निकलने लगा।

कुछ ही देर में कोच में आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। घटना से घबराए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18189 रविवार सुबह करीब 11 बजे चक्रधरपुर रेलमंडल के धुतरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान ए-2 कोच में आग लग गई।

कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में कुछ देर के लिए भय और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी सक्रिय हो गए।

अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से उसे ट्रेन के अन्य कोचों तक फैलने से रोक लिया गया।

इस घटना के कारण ट्रेन करीब 25 मिनट तक धुतरा स्टेशन के पास खड़ी रही। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को झारसुगुड़ा की ओर रवाना किया गया। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- 16 से 22 नवंबर तक टाटा-चक्रधरपुर व आद्रा रूट की कई ट्रेनें रद, शॉर्ट टर्मिनेशन और रूट डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- पत्नी का अलग मकान में रहने का दबाव बनाना क्रूरता नहीं, झारखंड हाई कोर्ट से तलाक नामंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।