विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी का अलग मकान में रहने का दबाव बनाना क्रूरता नहीं, झारखंड हाई कोर्ट से तलाक नामंजूर

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:12 PM (GMT+05:30)

झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक की अपील खारिज कर दी, क्योंकि वह पत्नी पर क्रूरता और परित्याग के ...और पढ़ें

लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना तलाक देने का आधार नहीं हो सकता।

लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना तलाक देने का आधार नहीं हो सकता।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने पति की तलाक की अपील खारिज की।

  2. पति क्रूरता और परित्याग के आरोप साबित नहीं कर सका।

  3. अलग रहना या अलग घर की मांग क्रूरता नहीं।

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा छोड़कर चले जाने का आरोप लगाकर तलाक की मांग करने वाले पति की अपील खारिज कर दी है।

अदालत ने कहा कि पति अपनी पत्नी के खिलाफ क्रूरता और परित्याग के आरोपों को पर्याप्त साक्ष्य से साबित नहीं कर सके। केवल लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना तलाक देने का आधार नहीं हो सकता। इस संबंध में रांची निवासी एसएन सिंह की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। पति ने रांची फैमिली कोर्ट के दो मई 2025 के फैसले को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने उनकी तलाक की याचिका खारिज कर दी थी।

हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। मामले के अनुसार, पति-पत्नी की शादी 25 नवंबर 2007 को बिहार के आरा में हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। पति का आरोप था कि शादी के बाद पत्नी उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहीं रहना चाहती थी।

वह अलग मकान में रहने का दबाव बनाती थी। पति ने पत्नी पर मारपीट करने, अपशब्द कहने, आत्महत्या की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। इसी आधार पर उसने तलाक की मांग की थी। वहीं, पत्नी ने इन आरोपों को गलत बताया था।

उसका कहना था कि पति उसके साथ मारपीट करता था और बेटे को जन्म नहीं देने के कारण प्रताड़ित करता था। पत्नी के अनुसार, पति ने ही उसे दोनों बेटियों के साथ घर से बाहर कर दिया था।

उसने यह भी बताया कि पहले दोनों के बीच मध्यस्थता केंद्र में समझौता हुआ था, जिसके बाद वे सिंह मोड़ स्थित किराए के मकान में रहने लगे थे। बाद में पति ने किराया और घर का खर्च देना बंद कर दिया।

साक्ष्य से साबित नहीं हुए गंभीर आरोप

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन उनके समर्थन में पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सके। अदालत ने कहा कि किसी पत्नी का अलग मकान में रहने की इच्छा जताना अपने आप में क्रूरता नहीं माना जा सकता।

इसी तरह, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना भी स्वत: मानसिक प्रताड़ना नहीं है। इसके लिए यह साबित करना जरूरी है कि शिकायत जानबूझकर झूठी और दुर्भावनापूर्ण तरीके से की गई थी।

अदालत ने कहा कि तलाक के लिए परित्याग साबित करने के लिए केवल अलग रहने की अवधि पर्याप्त नहीं है। यह भी साबित करना जरूरी है कि पत्नी ने बिना उचित कारण और पति की इच्छा के विरुद्ध वैवाहिक संबंध हमेशा के लिए खत्म करने के इरादे से घर छोड़ा था।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पढ़ाई या नौकरी करना पति का अहसान नहीं, बल्कि पत्नी का अधिकार: झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

यह भी पढ़ें- बहू को ससुराल में प्रवेश से रोकना क्रूरता या अपराध नहीं, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

यह भी पढ़ें- किसी पुरुष से बात करने पर पत्नी के चरित्र पर संदेह मानसिक क्रूरता: झारखंड हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट ने रद की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22ए, सरकार के मनमाने अधिकार पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।