विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले पिता और अब मां का मर्डर: आरोपी बेटा फरार, झारखंड में झकझोर देने वाली वारदात

Published: Tue, 24 Mar 2026 08:38 PM (IST)

पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या ...और पढ़ें

गुदड़ी के कमरोड़ा में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या कर शव जलाया, आरोपी फरार।

गुदड़ी के कमरोड़ा में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या कर शव जलाया, आरोपी फरार।

HighLights

  1. बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या कर शव जलाया।

  2. आरोपी ने 8-10 साल पहले पिता को भी मारा था।

  3. पुलिस डीएनए जांच हेतु अवशेष जब्त कर रही है।

संवाद सूत्र, सोनुवा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को आंगन में ही जला दिया।

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना सामने आने से इलाके के लोग हैरान हैं। बता दें कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को आरोपी युवक नामजन बरजो ने पहले अपनी बुजुर्ग मां मेरी बरजो की लाठी-डंडे से पिटाई की, फिर लोहे के दाऊली से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने घर के पीछे आंगन में लकड़ियां डालकर मां के शव को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय गांव के अधिकांश ग्रामीण खूंटी जिला के रनिया बाजार गए हुए थे।

ऐसे में आरोपी की भाभी के बुलाने पर भी बीच-बचाव के लिए कोई नहीं आया। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र की ओर भाग गया है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

गुदड़ी थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रनिया थाना पुलिस की मदद से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना स्थल से बरामद मृतका के जले हुए अवशेषों को पुलिस ने जब्त कर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मृतका की शिनाख्त और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य पुख्ता किए जा सके।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने लगभग 8-10 वर्ष पहले अपने पिता की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।

उस समय उसकी मानसिक स्थिति खराब पाए जाने पर उसे रांची के मानसिक चिकित्सालय (पागलखाना) में कई महीने तक रखा गया था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है और आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- रांची में ईडी अधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी मामले की जांच कर सकती है CBI दिल्ली की टीम

यह भी पढ़ें- झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में बंपर भर्तियां, 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति

यह भी पढ़ें- टाटानगर और बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें, 6 होली स्पेशल ट्रेन अब रद रहेंगी