विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Cancelled: 28 से 31 जनवरी के बीच पुरुषोत्तम, दुरंतो और राजधानी सहित 6 ट्रेनें रद; यहां देखें LIST

Published: Tue, 21 Jan 2025 06:12 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2025 06:15 AM (IST)

भुवनेश्वर-टूंडला-भुवनेश्वर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन अब 22 और 24 जनवरी को चाईबासा स्टेशन पर रुकेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चाईबासा के ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 22 और 24 जनवरी को चाईबासा में रूकेगी भुवनेश्वर-टूंडला कुंभ स्पेशल
  2. 22 जनवरी की रात 08:45 बजे चाईबासा पहुंचेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। एक और रेल प्रशासन महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने पर लगी हुई तो दूसरी और रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनें और रांची रेल मंडल से चलने वाली दुरंतो, राजधानी सहित 7 ट्रेनों को 28 से 31 जनवरी के बीच विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दिया है।

इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सावंत ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।

महाकुंभ के दौरान ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

  • 28 जनवरी और 02 फरवरी को पुरी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12801 पुरी न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 29 जनवरी को आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 28 जनवरी को जम्मू तवी से चलने वाली ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी - सम्बलपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 29 जनवरी को आनंदविहार स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12826 आनंदविहार - रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 30 जनवरी को रांची स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12825 रांची - आनंदविहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 29 जनवरी को भुवनेश्वर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12281 भुवनेश्वर - नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 30 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 12282 नई दिल्ली - भुवनेश्वर दुरन्तो एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 29 जनवरी को रांची से चलने वाली ट्रेन नंबर 20839 रांची - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
  • 31 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 20840 नई दिल्ली - रांची राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

22 व 24 जनवरी को चाईबासा में रुकेगी भुवनेश्वर-टूंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चाईबासा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए भुवनेश्वर-टूंडला- भुवनेश्वर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का ठहराव 22 व 24 जनवरी को चाईबासा स्टेशन में देने की घोषणा की है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को भुवनेश्वर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08425 भुवनेश्वर टूंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का चाईबासा स्टेशन में ठहराव होगा।

यह ट्रेन 22 जनवरी की रात 08:45 बजे चाईबासा पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 08:50 बजे टूंडला की ओर रवाना होगी।

24 जनवरी को टूंडला स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 08456 टूंडला भुवनेश्वर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चाईबासा स्टेशन रात 11:35 बजे पहुंचेगी और पांच मिन्ट के ठहराव के बाद रात 11:40 बजे यह ट्रेन भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।

इससे पहले रेलवे ने भुवनेश्वर-टूंडला- भुवनेश्वर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का ठहराव चाईबासा स्टेशन में नहीं दिया था। जिसके बाद चाईबासा के जनप्रतिनिधियों ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की ठहराव की मांग रेल मंत्री से किया था। यह ट्रेन भुवनेश्वर से खुल कर डांगुवापोसी, चाईबासा, चांडिल, मुरी , प्रयागराज होते हुए टूंडला जाती है।

यह भी पढ़े-

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब बिना रिजर्वेशन के करें सफर; शुरू होने जा रही 10 ट्रेनें- पढ़ें किराया समेत पूरी डिटेल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इन रूटों के दर्जनों ट्रेन रद, टिकट कंफर्म हो या वेटिंग...कैंसिल होने पर कितना मिलेगा रिफंड?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।