विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांधीटोला में आठ लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 30 Jun 2019 07:09 PM (IST)

गांधी टोलावासियों को शादी-ब्याह व अन्य छोटे कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

गांधीटोला में आठ लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
गांधीटोला में आठ लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : गांधी टोलावासियों को शादी-ब्याह व अन्य छोटे कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए श्रीश्री दुर्गा पूजा मंडप गांधीटोला जहां पर स्थापित किया जाता है उसी के ठीक बगल में आठ लाख 30 हजार 600 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। यह सामुदायिक भवन सदर झामुमो विधायक दीपक बिरुवा की निधि से बनेगा। इसमें एक हॉल, बारामदा, एक कमरा, शौचालय व्यवस्थित ढंग से रहेगा। यह बातें रविवार को विधायक दीपक बिरुवा ने सामुदायिक भवन बनाने के लिए स्थल पर शिलापट्ट रख विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास करते हुए कही। इस मौके पर उपस्थित गांधी टोलावासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि गांधीटोला में एक भी सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण मुहल्ले की शादी-ब्याह व अन्य छोटे-छोटे कार्यक्रमों की दिक्कत होती थी। सामुदायिक भवन बनवा देने के लिए हमने हामी भी भरी थी। विधायक ने ठेकेदार से कहा कि सामुदायिक भवन समय सीमा के अंदर पूर्ण होना चाहिए। निर्माण के दौरान गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर चाईबासा चेंबर सह श्रीश्री गांधीटोला दुर्गा पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, घनश्याम दरबारा, विलास राय, मुखिया सुमित्रा देवगम, दुम्बीसाई मानकी दलपति देवगम, आशुतोष कुमार उर्फ छोटू, नीरज कुमार, टीके राजमोहन, रवि प्रसाद, अविनाश यादव, शुभम सिन्हा, उत्पल गोपालन, शशि प्रसाद, रत्ना सिन्हा, आर सीमा, अनीता राय, उषा सिंह, शोभा सिन्हा, बेबी देवी आदि उपस्थित थे।