Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पर निकले रोहन का स्वागत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 17 Feb 2022 11:00 AM (IST)

    लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए वाराणसी से साइबेरिया तक पदयात्रा पर निकले रोहन अग्रवाल बुधवार सुबह चक्रधरपुर पहुंचे। शहर पहुंचने पर भगेरिया फाउंडेशन मारवाड़ी युवा मंच और एकल संस्थान करंजो द्वारा रोहन का स्वागत किया गया।

    Hero Image
    प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पर निकले रोहन का स्वागत

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए वाराणसी से साइबेरिया तक पदयात्रा पर निकले रोहन अग्रवाल बुधवार सुबह चक्रधरपुर पहुंचे। शहर पहुंचने पर भगेरिया फाउंडेशन, मारवाड़ी युवा मंच और एकल संस्थान करंजो द्वारा रोहन का स्वागत किया गया। चक्रधरपुर के गायत्री कुंज में उन्हें पौधा भेंटकर उनके इस कार्य की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान गायत्री शिशु विद्या मंदिर चन्द्री के विद्यार्थियों द्वारा एक नृत्य कार्यक्रम पेश कर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। इस दौरान रोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की प्लास्टिक हमारे पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए जानलेवा और नुकसान दायक वस्तु है। प्लास्टिक को हम अपने जीवन शैली से जितना दूर रखेंगे उतना ही मानव जीवन और पर्यावरण खुशहाल बनेगा। प्लास्टिक को अकेले खत्म करना मुमकिन नहीं है, लेकिन प्लास्टिक बैग को इस्तेमाल न कर हर एक जिम्मेदार नागरिक अपनी सहभागिता निभा सकता है। जब सभी लोगों में जागरूकता आ जाएगी तब हम मानव जीवन के साथ साथ पर्यावरण को बचा पाने में सफल हो पाएंगे। बता दें की महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले रोहन अग्रवाल की उम्र 20 साल से भी कम है और उसने लोगों को प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करने का अभियान छेड़ दिया है। अब तक रोहन ने 19 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर पैदल और 40 हजार किलोमीटर लिफ्ट लेकर स़फर तय किया है। रोहन के ईरादे इतने मजबूत हैं की उसने कहा है की पृथ्वी पर सबसे ठंडे स्थान साइबेरिया जहां का तापमान -72 डिग्री सेल्सियस से कम रहती है वहां तक पैदल यात्रा करेंगे। गायत्री कुंज में रोहन के स्वागत करने वालों में प्रमोद भगेरिया, बिनोद भगेरिया, संजय भगेरिया, श्रेष्ठ केजरीवाल, नरेश केडिया, तजम्मुल हुसैन जानी, रणविजय कुमार, बिनोद गुप्ता, रंजन भगेरिया, गिरधारी पोद्दार, शैलेश केजरीवाल, विशाखा भगेरिया, सुनीता भगेरिया आदि शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें