Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: सारंडा में 6 साल का हाथी हुआ गंभीर रूप से घायल, 6 टीम रेस्क्यू में जुटी

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 08:34 AM (IST)

    सारंडा के सीमावर्ती क्षेत्र में एक घायल हाथी का बच्चा मिला है। वन विभाग की टीमें उसे बचाने में जुटी हैं। हाथी के पैर में गंभीर चोट है जिसके कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। ड्रोन से निगरानी के दौरान हाथी की तस्वीर सामने आई जिसके बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

    Hero Image
    भटक रहा हाथी का घायल बच्चा। (जागरण)

    संवाद सूत्र, मनोहरपुर। सारंडा के झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र मे एक जंगली हाथी का लगभग 6 साल का बच्चा जख़्मी हालत मे भटक रहा हैं।

    वन विभाग को सूचना मिलते ही विभाग की 6 टीम रेस्क्यू में जुट गयी हैं। जख्मी हाथी तक अभी वन विभाग के लोग नहीं पहुंच पाए थे। इधर चर्चा हैं कि झारखंड-ओडिशा के सीमाने पर सारंडा में आइईडी की चपेट में आने से एक जंगली गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना संभवतः विगत 24 - 26 जून की है। वहीं, हाथी को रेस्क्यू करने में वन विभाग की कई रेंजों की टीम जुटी हुई है। लेकिन हाथी अभी तक विभाग के द्वारा बरामद नहीं किया जा सका है।

    विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहली और आखिरी बार विगत 27 जून को घायल हाथी को सारंडा के दीघा के पास के जंगल में ड्रोन के जरिए देखा गया। उसके बाद से ही वन विभाग हाथी के रेस्क्यू में जुटी हुई है।

    6 साल का है हाथी

    बताया जाता है कि हाथी की उम्र करीबन 6 साल है और यह गुडरू हाथी है। जिसका पिछला बायां पैर बुरी तरह जख्मी है और काफी फूल गया है। हाथी जंगल में पानी से अपने घाव पर पानी का फव्वारा कर रहा था।

    इधर जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद से समता, सासंगदा, गुआ, कोयना तथा आनंदपुर वन रेंज के अलावा ओडिशा के बिश्रा वन रेंज की कुल 6 टीमें हाथी की खोज में लगी हुई हैं। साथ ही ओडिशा की वेटनरी टीम भी लगी हुई है। परंतु अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

    मामले में सारंडा के डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने इसकी जानकारी दिया हैं कि वन विभाग के द्वारा ड्रोन से निगरानी करने के क्रम में एक 6 साल का हाथी के घायल होने की सूचना मिली है। हाथी के पैर में काफी गंभीर चोट आई है। वन विभाग घायल हाथी की खोज करने में जुट गया है।

    हाथी कैसे घायल हुआ हैं इसकी जानकारी अब तक नही हो सकी है। जब यक हाथी मिल नहीं जाता तब तक यह कहना मुश्किल है कि आइईडी से हाथी घायल हुआ है या किसी और चीज से घायल हुआ है।

    रेस्क्यू में लगी 6 टीम

    घायल हाथी की रेस्क्यू करने के लिए 6 टीम बनाई गई है. भारी बारिश होने के कारण अब किसी भी टीम सफलता नहीं मिल सकी है।

    उन्होंने बताया कि वन विभाग के सारंडा के दीघा वन क्षेत्र में द्वारा ड्रोन से जंगलों का निरीक्षण करने के क्रम में 28 जून को घायल हाथी की तस्वीर सामने आई थी. ड्रोन में कैद घायल हाथी की तस्वीर से वन विभाग के कर्मचारियों ने अंदाजा लगाया है कि हाथी के पिछले बाएं पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

    comedy show banner