Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का मुस्लिम समुदाय, सड़क पर उतरे लोग

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:36 PM (IST)

    मझगांव थाना में पैगम्बर हजरत मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज किया गया है। सरायकेला-खरसावां के संजय सोराक पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की शादी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश है। मझगांव और खरसावां में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    Hero Image
    पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का मुस्लिम समुदाय

    संवाद सूत्र, मझगांव। पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह प्राथमिकी सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां निवासी संजय सोराक के खिलाफ दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में मझगांव मुस्लिम अंजुमन इस्लामिया के सदर तबरेज अंसारी और खडपोस मुस्लिम अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. नसीम सहित अन्य ने सामूहिक रूप से थाना में लिखित शिकायत दी। इस दौरान मझगांव और खरसावां में आक्रोश रैली निकल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

    शिकायत में कहा गया कि 16 सितंबर 2025 को संजय सोराक ने अपने फेसबुक आईडी संजय सोजक, ग्राम कदमडीहा, थाना-खरसावां से पैगम्बर मोहम्मद साहब के शादी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से न केवल मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है बल्कि समाज में अशांति फैलने की संभावना भी है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके अलावा 16 सितंबर की शाम को खरसावां में भी मुस्लिम समुदाय के द्वारा विरोध करते हुए खरसावां थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

    इस संबंध में मझगांव थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।