Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान आईईडी धमाके में फिर तीन जवान घायल

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 06:41 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो के जंगलों में आईडी ब्लास्ट होने से तीन जवान घायल हो गए थे। इसके पहले बुधवार को भी आईडी की चपेट में आने से छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Hero Image
    पश्चिमी सिंहभूम में फिर आइइडी ब्लास्ट तीन जवान जख्मी।

    चाईबासा, जागरण संवाददाता: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरु के जंगल में पुलिस का सर्च आपरेशन गुरुवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान सरजोमबुरु में आइइडी ब्लास्ट होने से तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन जवानों को इलाज के लिए हैलिकाप्टर से रांची भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को कोबरा बटालियन के 6 जवान हुए थे घायल

    पुलिस की ओर से ब्लास्ट के बारे में बताया गया कि बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च आपरेशन के दौरान तुम्बाहाता के आगे इचाहातु में आइइडी ब्लास्ट हुआ था। इसकी चपेट में आने से कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हुए थे।

    गुरूवार को भी चलाया जा रहा था अभियान

    ब्लास्ट में घायल जवानों को रांची भेजने के बाद पूरे क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गुरुवार को सरजोमबुरु के पास आइइडी ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में तीन जवान आ गये। तीनों घायल जवानों को हैलिकाप्टर से रांची भेजा गया।

    शीर्ष माओवादी नेता की तलाश में चल रहा अभियान

    वहीं टोंटो थाना क्षेत्र में माओवादियों के बड़े शीर्ष नेताओं के होने की सूचना के बाद पिछले एक माह से सुरक्षा बलों की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन लगातार सुरक्षा बलों को नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आइइडी के चपेट में आने से नुकसान हुआ है।