West Singhbhum: निरंजन अग्रवाल बने चैंबर आफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष, इन्होंने जीता उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव का पद
पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 2025-27 सत्र के लिए हुए चुनाव में निरंजन अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने कमल लाठ को हराया। उपाध्यक्ष पद पर गौरव मुंधड़ा और छोटेलाल तामसोय विजयी रहे। सचिव पद पर आयुष दोदराजका ने पवन अग्रवाल को पराजित किया। मोहित सुल्तानिया और प्रमोद खिरवाल सह-सचिव चुने गए। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें व्यापारिक समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-27 के लिए रविवार को आयोजित चुनाव में निरंजन अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
खिरवाल बैंक्वेट हाल में आयोजित इस चुनाव में कुल 336 मतदाताओं में से 308 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निरंजन अग्रवाल को 172 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल लाठ को 135 मत प्राप्त हुए।
इस तरह निरंजन ने 37 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के दो स्थानों के लिए हुए चुनाव में गौरव मुंधड़ा (221 मत) और छोटेलाल तामसोय (175 मत) विजयी रहे, जबकि मुदस्सर इमाम खान उर्फ जैकी को 142 मत मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सचिव पद पर आयुष दोदराजका ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को 74 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। आयुष को 190, वहीं पवन को 116 मत प्राप्त हुए।
सह-सचिव पद के लिए मोहित सुल्तानिया (202 मत) और प्रमोद खिरवाल (188 मत) विजयी घोषित हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशी जगविंदर प्रताप सिंह को 145 मत मिले। चुनाव सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया ने चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन किया। मतगणना शाम 4 बजे शुरू हुई और अध्यक्ष पद का परिणाम देर रात घोषित किया गया। इस दौरान सह चुनाव पदाधिकारी दिलीप अग्रवाल एवं राकेश बुधिया भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि चैंबर चुनाव में कुल 4 पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह चुनाव न सिर्फ निष्पक्ष और पारदर्शी रहा, बल्कि व्यापारिक समुदाय में उत्साह और सहभागिता की मिसाल भी पेश कर गया।
चुनाव परिणाम एक नजर में
अध्यक्ष
1. निरंजन अग्रवाल (जीते) -172
2. कमल लाठ (हारे) -135
जीत का अंतर - 37
उपाध्यक्ष (दो पद)
1. गौरव मुंधड़ा (जीते) -221
2. छोटेलाल तामसोय (जीते) - 175
3. मुदस्सर इमाम खान उर्फ जैकी (हारे)- 142
सचिव
1.आयुष दोदराजका (जीते) - 190
2. पवन अग्रवाल (हारे) - 116
जीत का अंतर - 74
सहसचिव (दो पद)
1. मोहित सुल्तानिया (जीते) - 202
2. प्रमोद खिरवाल (जीते) - 188
3. जगविंदर प्रताप सिंह (हारे) - 145
ये प्रत्याशी चुन लिये गये निर्विरोध
कोषाध्यक्ष - शंभू पिरोजीवाला
चक्रधरपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष - अजय कुमार शर्मा
जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष - संतोष कुमार गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य पद के विजेता
1. रमेश पसारी
2. रवि अग्रवाल
3. सुष्मिता चटर्जी
4. राधा मोहन बनर्जी
5. मोहित चिरानिया
6. गणेश प्रसाद
7. अमित ठाकुर
8. गौतम रूंगटा
9. अविनाश खिरवाल
10. प्रकाश उपाध्याय
11. गौरी शंकर अग्रवाल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।