जरूरतमंद तक कानूनी मदद पहुंचाना प्राधिकार का कार्य : कुमारी जिउ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कुमारी जिउ ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा व कानूनी मदद जरूरतमंद तक पहुंचाना उन्हें जरूरत अनुसार मदद पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकार का कार्य है।

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कुमारी जिउ ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा व कानूनी मदद जरूरतमंद तक पहुंचाना उन्हें जरूरत अनुसार मदद पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकार का कार्य है। इसे लेकर लोगों को जागरूक होना भी जरूरी है। आगामी 30 जनवरी को चाईबासा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिहभूम चाईबासा के तत्वावधान में विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुवात मनोहरपुर प्रखंड से शुक्रवार को शुरू हो गई है। उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देश पर मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिहभूम चाईबासा के तत्वाधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर सह विकास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी जीउ ने कहा कि लोग सरकारी सुविधाओं की जानकारी के अभाव व लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में सरकारी लाभ के वंचित रह जाते हैं। उन्हें दिशा दिखाने की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकार काम कर रही है। इसका कार्यालय हर व्यवहार न्यायालय में है। सरकारी योजनाओं के साथ साथ गरीब लोक न्याय से वंचित न रहें इस दिशा में काम किया जा रहा है। किसी तरह के मामले में जरूरत मंद को निश्शुल्क रूप से अधिवक्ता उपलब्ध कराते हैं। जरूरतमंद पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने में विकास कार्य मे डालसा मदद करती है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। जिसमें पीएम आवास 10 लाभुक पीएम आवास का स्वीकृत पत्र, दो लाभुकों को केसीसी ग्रीन कार्ड, जेएसएलपीएस द्वार लघु उद्योग संचालन को लेकर 70 लाभुकों को 22,65,000 रुपये का चेक, 5 लाभुकों को दीदीबाड़ी किट, 5 लाभुकों को ग्रीन कार्ड, जिला सेवा प्राधिकार की ओर से 5 लाभुकों को चेक के मार्फत सहायतार्थ राशि दी गई। बाद में विकास मेले में विभिन्न विभाग व संस्था द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कुमारी जिउ के अलावे खगेंद्र महतो, जान कांडियांग, प्रमुख गुरुवारी देवगम, बीडीओ जितेंद्र पांडेय, सीओ रविश राज सिंह आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।