Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की इस बेटी के साहसिक काम को भारत सरकार ने किया सम्मानित, नक्सलियों के गढ़ में कुपोषण पर किया है प्रहार

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM (IST)

    Jharkhand Good News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो प्रखंड के रेंगड़ाहातु आंगनबाड़ी की सेविका गीता पुरती को कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कुपोषण उपचार केन्द्र चाईबासा में भर्ती कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को नई दिल्ली विज्ञान भवन में महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन इरानी ने सम्मानित किया।

    Hero Image
    नक्सलियों के गढ़ में कुपोषण पर प्रहार करने वाली गीता पुरती को भारत सरकार ने किया सम्मानित।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो प्रखंड के रेंगड़ाहातु आंगनबाड़ी की सेविका गीता पुरती को कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कुपोषण उपचार केन्द्र चाईबासा में भर्ती कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को नई दिल्ली विज्ञान भवन में महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन इरानी ने सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोटो प्रखंड अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। उसमें रेंगड़ाहातु पंचायत नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। जहां न आने जाने की सुविधा है और ना कोई नेटवर्क की। इसके बावजूद आंगनबाड़ी सेविका गीता पुरती ने जनवरी से जून माह तक अति गंभीर कुपोषण के शिकार 20 बच्चों को बिहड क्षेत्र से लाकर चाईबासा कुपोषण उपचार केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराई।

    स्मृति इरानी ने भी सराहा

    उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए ही भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित की है। 2023 जनवरी से अगस्त टोन्टो प्रखंड से 129 बच्चों को चाईबासा एमटीसी केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिला में 0 से 5 वर्ष के 12.9 प्रतिशत बच्चे अति गंभीर कुपोषण से ग्रसित है। जनवरी से अगस्त तक जिला के 1113 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया।

    क्या बोलीं पश्चिमी सिंहभूम की उपायुक्त

    पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी से सेविका गीता पुरती को कुपोषण निवरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया यह पश्चिमी सिंहभूम जिला व जिला प्रशासन के लिए यह गर्व की बात है।

    उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती क्षेत्र होने के बावजूद रेंगड़ाहातु की सेविका गीता पुरती ने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एमटीसी चाईबासा में लाकर भर्ती करायी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बधाई देते हैं। भविष्य में भी अपने कार्य को और बेहतर करें इसके लिए शुभकामना देते हैं। वहीं अन्य लोगों को भी इससे बहुत प्रेरणा मिलेगा और वह बेहतर कार्य कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: बिहार का एक गांव जहां भूतों का डेरा! जंजीर में बंधे किशोर को देख पिघला डॉक्‍टर का दिल तो ठीक हुए 667 मरीज

    सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में बुरी फंसी दारोगा मैडम, Video Viral होते ही विभाग में मचा तहलका; जांच के आदेश