एकलव्य की अंशिका का जूनियर रिकर्व महिला कैंप के लिए चयन
अंशिका कुमारी सिंह सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की प्रतिभावान तीरंदाज है। ...और पढ़ें

एकलव्य की अंशिका का जूनियर रिकर्व महिला कैंप के लिए चयन
संवाद सूत्र, गुवा : हरियाणा के सोनीपत में आर्चरी एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में 29 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले जूनियर इंडिया कैंप के लिये अंशिका कुमारी सिंह का चयन होने से सेलकर्मियों में भारी खुशी देखी जा रही है। अंशिका का चयन जूनियर रिकर्व महिला कैंप के लिये किया गया है।अंशिका कुमारी सिंह सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की प्रतिभावान तिरंदाज है। यह इसी माह कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित खेलो इंडिया (ईस्ट जोन) आर्चरी प्रतियोगिता में रजत पदक जीती थी।अंशिका के चयन से किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, किरीबुरु के महाप्रबंधक सह एकलव्य आर्चरी अकादमी के संयोजक सह झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन कुमार सोनकुशरे, कोच राजेन्द्र गुईया, कोच कल्पना गुईया ने शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इनके बेहतर प्रदर्शन व बेहतर भविष्य की कामना की है। इस संबंध में कोच राजेन्द्र गुईया एंव नवीन कुमार सोनकुशरे ने बताया की उक्त कैंप में बार्सिलोना ओलम्पिक के पदक विजेता सह विश्व आर्चरी के पूर्व निदेशक जुआन कार्लोश होलगांडो इन खिलाडियों को प्रशिक्षण देंगे। उनके मार्गदर्शन में अंशिका समेत कैंप में शामिल तमाम तिरंदाजों को तकनीकी, शारीरिक व मानसिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर इस कैंप से अंशिका का चयन हो जाता है तो उसे भारत सरकार साउथ कोरिया प्रशिक्षण हेतु भेजेगी। अंशिका कुमारी सिंह ने बताया की हमारा मुख्य लक्ष्य वर्ष 2024 में आयोजित ओलम्पिक में भारत के लिये स्वर्ण पदक जितना है।इसके लिये हम कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।