यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime: डबल मर्डर से थर्राया गुदड़ी, लकड़ी के पीढ़ा से बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या; खुद ऐसे मारा गया हत्यारा
पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की एक घटना सामने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। गुदड़ी थानाक्षेत्र के सुदूरवर्ती बुरुगुलीकेरा गांव में कल देर शाम एक युवक राजेश बुढ़ ने एक वृद्ध महिला की लकड़ी के पीढ़ा से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
महिला के बेटे पर भी हमले का प्रयास
इस दौरान महिला की आवाज सुनकर उसका बेटा दुनु बुढ़ मौके पर पहुंचा तो हत्यारे युवक राजेश ने उसको भी पकड़कर हमला करने का प्रयास किया। अपने बचाव में मृतका महिला के बेटे ने लकड़ी के पीढ़ा से राजेश को मारा तो वह जमीन पर गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गयी।

अपराधी प्रवृत्ति का था राजेश
घटना की सूचना मिलने आज सुबह गुदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों शवों को बरामद किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक राजेश बुढ़ अपराधी प्रवृति का था और जेल भी जा चुका है।
