झारखंड में ₹500 के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर ली जान; पूरा परिवार गिरफ्तार
चक्रधरपुर के हाड़ीमारा गांव में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

500 रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार
HighLights
500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।
महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई।
एक महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोनुआ थाना क्षेत्र के हाड़ीमारा गांव में एक महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सह पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीपीओ मो. सैयद मुस्तफा हाशमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतका जिंगी बांकिरा और आरोपियों के बीच 500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
गाली-गलौज के बाद बढ़ा विवाद
इसी दौरान मृतका द्वारा आरोपियों के साथ गाली-गलौज किए जाने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई।
6 गिरफ्तार, 1 महिला भी शामिल
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में डबल मर्डर: बेडरूम में 'फेसबुकिया प्रेमी' संग थी पत्नी, रंगेहाथ पकड़ते ही पति ने काट डाला सिर
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर पुलिस का एक्शन: सोनारी में 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, दो तस्करों की तलाश जारी