लोहरदगा में डबल मर्डर: बेडरूम में 'फेसबुकिया प्रेमी' संग थी पत्नी, रंगेहाथ पकड़ते ही पति ने काट डाला सिर
लोहरदगा के भंडरा में पति सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा देवी और उसके कथित फेसबुकिया प्रेमी रोहित लहेरी की ...और पढ़ें

लोहरदगा में डबल मर्डर: बेडरूम में 'फेसबुकिया प्रेमी' संग थी पत्नी, रंगेहाथ पकड़ते ही पति ने काट डाला सिर
HighLights
भंडरा में पति ने पत्नी और प्रेमी की हत्या की।
अवैध संबंध के शक में टांगी से काटकर मार डाला।
आरोपी पति सोनू लहेरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में रविवार की देर रात पति सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा देवी और उसके कथित फेसबुकिया प्रेमी बिहार राज्य के पटना बाढ़ निवासी बृजभूषण लहेरी के पुत्र रोहित लहेरी की टांगी से काटकर हत्या कर दी।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने आरोपित युवक सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

बताया जाता है कि भंडरा प्रखंड के लैंपस कार्यालय के समीप कुंबा टोली बस्ती निवासी सोनू लहेरी की पत्नी पूजा देवी (28 वर्ष) का अवैध संबंध बिहार राज्य के पटना जिले के बाढ़ निवासी बृजमोहन लहेरी के पुत्र रोहित लहेरी के साथ था।
पत्नी और उसके प्रेमी को नग्नावस्था में देखा
स्वजनों ने बताया कि प्रेमी रोहित लहेरी रविवार को प्रेमिका पूजा से मिलने कुंबा टोली आया था। इसके बाद रविवार देर रात पूजा और रोहित को नग्नावस्था में देख सोनू लहेरी ने दोनों की टांगी से काटकर हत्या कर दी।
इस दौरान पत्नी पूजा का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। जिसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया।
भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि डबल मर्डर की घटना को सोनू लहेरी ने अंजाम दिया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर पुलिस का एक्शन: सोनारी में 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, दो तस्करों की तलाश जारी
यह भी पढ़ें- पश्विम सिंहभूम: ढाई साल की भांजी को मारकर नाले में फेंका, बदनामी के डर से मामा की खौफनाक करतूत