हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस समेत 96 ट्रेनें रहेंगी रद, 8 गाड़ियों का बदला रूट; चेक करें पूरी लिस्ट
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के पुनर्निर्माण के कारण 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
झारसुगुड़ा यार्ड पुनर्निर्माण के कारण 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक कार्य।
चक्रधरपुर मंडल की 96 मेमू/पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 8 एक्सप्रेस डायवर्ट।
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के पुनर्निर्माण का कार्य 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
इसके कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 96 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद रहेगा। वहीं, आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा छह एक्सप्रेस ट्रेनों का आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन) और आंशिक प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेशन) किया जाएगा।
रेलवे के इस निर्णय से झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर समेत विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बड़ी संख्या में मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों के रद रहने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे स्टेशनों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
खासकर स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए पैसेंजर ट्रेनों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति और संशोधित परिचालन समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी
ट्रेन नंबर 68031/68032 झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 68033/68034 झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक ।
ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 29 नवंबर से 17 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर को ।
ट्रेन नंबर 17007 चरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा-चरलापल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को ।
ट्रेन नंबर 12376 जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस 25 नवंबर और 2 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12375 तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस 28 नवंबर और 5 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस 29 नवंबर, 6, 9 और 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 30 नवंबर, 7, 10 और 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 16619 पोदनूर-धनबाद एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 16620 धनबाद-पोदनूर एक्सप्रेस 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22839/22840 राउरकेला-भुवनेश्वर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 से 15 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 11, 13, 15 और 17 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 12, 14, 16 और 18 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस 12, 14 और 16 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 13, 15 और 17 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12889 टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12890 एसएमवीटी बेंगलुरु-टाटानगर एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 26 नवंबर, 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 29 नवंबर, 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर और 7 से 15 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 2 दिसंबर और 8 से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को ।
ट्रेन नंबर 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर काे।
ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 12 से 14 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस14 से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 22512 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 9 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 10 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 9 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 10 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22358 गया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 9 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22357 एलटीटी मुंबई-गया एक्सप्रेस 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर काे।
ट्रेन नंबर 12151 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12152 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 11 और 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 12 और 14 दिसंबर काे ।
ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला-गुनुपुर एक्सप्रेस 11 से 15 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 18118 गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 12 से 16 दिसंबर तक ।
ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 दिसंबर को ।
ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर काे।
ट्रेन नंबर 12949 पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12950 संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 18638 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12835 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12836 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22838 एर्नाकुलम-हटिया एक्सप्रेस 16 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 13 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 15 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12102 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 16 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस 16 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 12 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 13 दिसंबर को ।
ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस 7 दिसंबर और 14 से 16 दिसंबर तक।
ट्रेन नंबर 12261 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 8 दिसंबर और 15 से 17 दिसंबर ।
ट्रेन नंबर 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 14 दिसंबर को।
ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 16 दिसंबर को।
इन आठ एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होते हुए पुरी तक चलेगी।
6 से 15 दिसंबर तक पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब होते हुए योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन तक चलेगी।
12 दिसंबर को भुवनेश्वर से रवाना हाेने वाली ट्रेन नंबर 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा- गोमो होते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी।
6 और 13 दिसंबर को नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक हाेते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।
14 और 21 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।
12, 13, 14 और 15 दिसंबर को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटानगर-डांगुवापोसी-नयागढ़-जखापुरा-इच्छापुरम-विजयनगरम होते हुए एर्नाकुलम तक चलेगी।
11 और 13 दिसंबर को एर्नाकुलम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-इच्छापुरम-जखापुरा-नयागढ़-डांगुवापोसी हाेते हुए टाटानगर तक चलेगी।
13 दिसंबर को यशवंतपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18112 यशवंतपुर-टाटानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-इच्छापुरम-जखापुरा-नयागढ़-डांगुवापोसी होते हुए टाटानगर तक चलेगी।
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी
28 नवंबर, 4 से 15 दिसंबर को आरा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक ही होगा।
29 नवंबर, 5 से 16 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला से आरा स्टेशन तक होगा।
30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर को गोरखपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंंबर 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन हटिया स्टेशन तक ही होगा।
1 दिसंबर, 7 दिसंबर और 9 से 16 दिसंबर को संबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का परिचालन हटिया स्टेशन तक होगा।
7, 9, 11, 12, 13, 14 और 16 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20836/20835 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन संबलपुर स्टेशन तक होगा।
यह भी पढ़ें- एक फेरे के लिए चलाई जाएगी मऊ-बांद्रा विशेष गाड़ी, त्योहारी की भीड़ को मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें- छठ के बाद परदेस लौटने की मारामारी, बिहार से दिल्ली-पंजाब की ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं; शौचालय में सफर