एक फेरे के लिए चलाई जाएगी मऊ-बांद्रा विशेष गाड़ी, त्योहारी की भीड़ को मिलेगी राहत
छठ त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-बांद्रा टर्मिनस के बीच एक विशेष ट्रेन (05075) ...और पढ़ें

एक फेरे के लिए चलाई जाएगी मऊ-बांद्रा विशेष गाड़ी।
HighLights
छठ त्योहार के लिए मऊ-बांद्रा विशेष ट्रेन का संचालन।
ट्रेन 05075 एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
यात्रियों की भीड़ कम करने में मिलेगी मदद।
जासं, मऊ। छठ त्योहार पर बढ़ी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी को एक फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष गाड़ी बुधवार की रात 8:40 बजे चल कर बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी-चौरा, कुसम्ही, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत, बोरीवली से चल कर शुक्रवार की दोपहर बाद दो बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इस गाडी में एलएसएलआरडी. का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के आठ, पावर कार सह लगेज वैन एक सहित कुल 18 कोच लगाए जायेंगे।