Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    42वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में चाईबासा की तीरंदाज रीता सावैंया ने जीता रजत

    By Jagran NewsEdited By: Uttamnath Pathak
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 11:46 AM (IST)

    गोवा के पणजी में आयोजित एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी में चाईबासा की तीरंदाज रीता सावैंया ने युगल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ी के इस प्रदर्शन पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में हर्ष व्याप्त है तथा केंद्र के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

    Hero Image
    पणजी में पोडियम पर रजत पदक के साथ रीता सावौंया साथी खिलाड़ी के साथ।

    चाईबासा: गोवा के पणजी में आयोजित 42वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के रिकर्व राउंड वर्ग में झारखंड ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन युगल स्पर्धा में मृणाल चौहान व रीता सावैंयां की जोड़ी रजत पदक जीतने में कामयाब हुई। तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र ,सिकुरसाई, चाईबासा के तीरंदाज रीता सावैंया ने वर्ष 2020 में उत्तराखंड , देहरादून में आयोजित 41वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीती थी। 42वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 3-12 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में झारखंड टीम को कंपाउंड राउंड एवं इंडियन राउंड वर्ग में कई पदकें अपनी झोली में भरने के लिए जीतने की उम्मीद हैं। तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र,सिकुरसाई, चाईबासा के प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू को झारखंड टीम के रिकर्व राउंड वर्ग में द्रोणाचार्य अवार्ड पूर्णिमा महतो अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक (टाटा आर्चरी एकेडमी) के साथ संयुक्त रूप से झारखंड टीम के प्रशिक्षक के भूमिका में थे। टीम के जीतने पर तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेज नारायण देवगम , सिध्दार्थ पाड़ेया, हिरामुनि देवगम, सीता पाड़ेया, रानी देवगम, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेन्द्र गुईया ,हरेन्द्र ,राव सर,प्रकाश ,शिशिर, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज हरिश चन्द्र केराई,प्रशिक्षक रोईदास हाईबुरू,गंगाधर नाग,शैलेन्द्र सावैंयां, सुमित, रमेश आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें