Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaibasa News : जगन्नाथपुर में बस पुल से नीचे गड्ढे में गिरी, दर्जनों घायल

    By Jagran NewsEdited By: Uttamnath Pathak
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 10:24 PM (IST)

    पश्चिम सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर के कोचड़ा गांव में शंकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दर्जनों यात्री के घायल हुए है। घटना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। बस 15 फीट ऊंची पुल से नीचे गिरी है। घायल यात्रियों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

    Hero Image
    पश्चिम सिंहभूम जिला के नोवामुंडी के कोचड़ा गांव में पुल के उपर से गिरी शंकर बस।

    संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : टाटानगर से किरीबुरू जा रही यात्रियों से भरी मां भवानी शंकर बस मंगलवार की रात करीब नौ बजे कोचड़ा के पास पुल से सीधे नीचे गिर गयी है। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। सभी बुरी तरह चोटिल हो गये हैं। कोचड़ा गांव के लोगों ने जब बस के गिरने और यात्रियों की चीख-पुकार सुनी तो तत्काल घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। हाटगम्हरिया और जगन्नाथपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने एकजुट होकर बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को एक-एक कर निकालना शुरू किया और एंबुलेंस समेत निजी वाहनों से नजदीक के जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। यहां करीब आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक कि किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। नोवामुंडी निवासी अमित कुमार ने बताया जा रहा है भवानी-शंकर बस काफी तेज गति से चल रही थी। जमशेदपुर से चाईबासा होते हुए झींकपानी-सेरंगेसिया मुख्य मार्ग होते हुए बस किरीबुरू जा रही थी। सेरेंगसिया में फुटबाल मैदान के पास तीखा मोड़ आने की वजह से बस अचानक अनियंत्रित होकर सातीकुदुर पुल से सीधे 15 फिट नीचे जा गिरी। बस के चालक व खलासी को भी काफी चोट आयी है। पुलिस ने बताया कि राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण थोड़ी मुश्किलें आ रही हैं। हम लोगों ने ग्रामीणों की मदद से कई यात्रियों को नजदीक के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें