लक्ष्मण गिलुवा के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चक्रधरपुर में ब्लॉक कालोनी स्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा के घर जाकर उनकी विधवा मालती गिलुवा समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चक्रधरपुर में ब्लॉक कालोनी स्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा के घर जाकर उनकी विधवा मालती गिलुवा समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। दीपक प्रकाश ने परिवार को सांत्वना हुए हर सुख दुख में साथ देने की बात कही। इससे पहले घर के बाहर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और स्व. लक्ष्मण गिलुवा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी ने अपने दिवंगत नेता को भावुक मन से याद किया। दिवंगत भाजपा नेता लक्ष्मण गिलुवा की विधवा मालती गिलुवा को भाजपा के नताओं ने अपना परिचय देते हुए शिष्टाचार मुलाकत की। लक्ष्मण गिलुवा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की लक्ष्मण गिलुवा का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा की लक्ष्मण गिलुवा ना सिर्फ पार्टी के नेता थे, बल्कि कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। दीपक प्रकाश ने कहा की भाजपा एक परिवार है जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेता काम करते हैं। पार्टी के सदस्य का हर परिवार पार्टी का परिवार है। इसलिए लक्ष्मण गिलुवा के जाने के बाद भी उनके परिवार के हर सुख दुख में भाजपा खड़ी रहेगी। मौके प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद उपस्थित थे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष विपीन पुरती, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पुतकर हेंब्रम, चुमनु उरांव, जवहर लाल बानरा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, जिल महामंत्री प्रताप कटिहार, जगदीश पाठ पिगुवा, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, संजय अखडा, दिनेश चंद्र नंदी, चम्बरू चतोंम्बे, मधुसूदन तुबिड, चाईबासा नगर प्रभरी शेष नारायण लाल, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल बोदरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन झा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अक्षय खत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष हरिश मुंडा, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा, अभय साह राजेश पासवान समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।