विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व विधायक हाड़ीराम सरदार के पुत्र व परिवार पर जानलेवा हमला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 15 Mar 2019 01:13 PM (IST)

Hadi Ram Sardar. पूर्व विधायक हाड़ीराम सरदार के पुत्र व वर्तमान में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज सरदार व उनके परिवार पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है।

पूर्व विधायक हाड़ीराम सरदार के पुत्र व परिवार पर जानलेवा हमला
पूर्व विधायक हाड़ीराम सरदार के पुत्र व परिवार पर जानलेवा हमला

जागरण संवाददाता, पोटका (पूर्वी सिंहभूम)। पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाड़ीराम सरदार के पुत्र व वर्तमान में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज सरदार व उनके परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मनोज सरदार ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर मनोज सरदार वैवाहिक समारोह में भाग लेने सपरिवार अपने स्कॉर्पियो वाहन से बांदुआ जा रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी सविता सरदार, छोटा भाई दिलीप सरदार उसकी पत्नी शेफाली सरदार, मां यशोदा सरदार एवं भाई प्रकाश सरदार भी बैठे थे। जब वाहन बड़ा बांदुआ टोला बेगनाडीह के समीप पहुंचा, तो सड़क पर भीड़भाड़ थी। वहां बाहा पर्व मनाया जा रहा था। सड़क पर भीड़ होने के कारण चालक ने वाहन को सड़क के किनारे रोक दी। तभी तीन युवक धनीराम सोरेन, टेपांग सोरेन, लखीराम मार्डी कुछ लोग के साथ गाड़ी के पास पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे।

विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनके दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। युवकों ने भाई प्रकाश सरदार की जमकर पिटाई की एवं परिवार के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मनोज सरदार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मनोज के लिखित शिकायत के बाद तीनों युवकों पर पोटका थाने में मामला दर्ज किया गया है।