दुधबिला में राशन दुकान बदलने से 421 लाभुक नाराज
प्रखंड के दुधबिला गांव के मुंडा शंभू चरण तिरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को बहादा गांव में राशन सामग्री उठाव को लेकर बैठक हुई। राशन दुकानदारों ने बैठक में अपनी समस्या रखते हुए बताया कि पिछले कई साल से कातीकोड़ा गांव के रोयाराम मुंदईया की दुकान से 421 कार्डधारी राशन उठाया करते थे। कुछ दिन पहले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों को सूचना दिए बिना 421 लाभुकों के नाम को कातीकोड़ा से हटाकर आरती महिला समूह आकांक्षा महिला समूह और गुरुदेव गौड़ राशन डीलरों को स्थानांतरण कर दिया।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : प्रखंड के दुधबिला गांव के मुंडा शंभू चरण तिरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को बहादा गांव में राशन सामग्री उठाव को लेकर बैठक हुई। राशन दुकानदारों ने बैठक में अपनी समस्या रखते हुए बताया कि पिछले कई साल से कातीकोड़ा गांव के रोयाराम मुंदईया की दुकान से 421 कार्डधारी राशन उठाया करते थे। कुछ दिन पहले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों को सूचना दिए बिना 421 लाभुकों के नाम को कातीकोड़ा से हटाकर आरती महिला समूह, आकांक्षा महिला समूह और गुरुदेव गौड़ राशन डीलरों को स्थानांतरण कर दिया। लाभुकों को महिला समूह व डीलरों के पास नाम पता लगाने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। लाभुकों ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आया है। जिस जगह से कमीशन आसानी से मिल जाता है। वह अपने सुविधा के अनुरूप लाभुकों के नामों को इधर-उधर किया जा रहा है। लाभुकों ने बताया कि पहले जिस जन वितरण दुकान पर नाम था वहां फिर से लौटा दिया जाए। यदि वैसा नहीं होता है तो थाली व डेगची लेकर अंचल कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन देंगे। इस पर भी काम नहीं बना तो वहीं भूखे पेट सो जाएंगे। बहादा गांव के ग्रामीण जिस जगह से राशन उठाया करते थे वहीं पहले के राशन डीलर रोयाराम मुन्दुईयां के दुकान से राशन सामग्री उठाना चाहते हैं। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, दुधबिला पंचायत मुखिया रानी तिरिया, वार्ड मेंबर सुखमती कुई, डाकुवा भास्कर गोप, खेत्रो मोहन गोप, जेना तिरिया, बजाय चांपिया, रोया चांपिया, पूर्णचंद्र तिरिया, मोहन तिरिया, चंद्रमोहन तिरिया, मुंडा चातोंबा, जेमा कुमारी समेत पुरुष व ग्रामीण महिला लाभुक उपस्थित थे।
गीता कोड़ा के कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : सांसद गीता कोड़ा को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जैंतगढ़, जगन्नाथपुर के काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। जगन्नाथपुर के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुर एवं आबिद हुसैन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर है। सासंद गीता कोड़ा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी की अच्छी उपलब्धियां देखने को मिलेगी और संगठन में मजबूती आएगी। कार्यकर्ताओं में काम करने की क्षमता बढ़ेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।