विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चक्रधरपुर में 17 बूचड़खाने सील

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 02:46 AM (IST)

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बुधवार को प्रशासन ने चक्रधरपुर में 17 बूचड़खानों को सील कर दिया। अनुमंडल

चक्रधरपुर में 17 बूचड़खाने सील
चक्रधरपुर में 17 बूचड़खाने सील

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : बुधवार को प्रशासन ने चक्रधरपुर में 17 बूचड़खानों को सील कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी दिव्यांशु झा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी एवं पुलिस बल ने शहर में घूम-घूम कर चिन्हित बूचड़खाना को सील किया। प्रशासन द्वारा सील किए गए बूचड़खाने में सरफुद्दीन कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, शमशेर कुरैशी, शहजादा कुरैशी, जमीरुद्दीन कुरैशी, मुस्ताक कुरैशी, सकील कुरैशी, अमजद कुरैशी, सगीर कुरैशी, शमशुद्दीन कुरैशी, हक्कानी कुरैशी, समीउद्दीन कुरैशी, वली मो. उर्फ लल्लू कुरैशी, जमील अहमद, शब्बीर अहमद, मो. इकबाल कुरैशी का चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-6 व सिमीदिरी स्थित बूचड़खाना शामिल है। वहीं प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बूचड़खाना सील होने के बाद भी अगर कोई गैर कानूनी ढंग से बूचड़खाना खोलता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी और कार्रवाई की जाएगी।