Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Simdega chunav Result: सिमडेगा के सियासी रण में कांग्रेस के सिर सजा जीत का ताज, बीजेपी की हार

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 03:46 PM (IST)

    सिमडेगासे 2005 के चुनाव में कांग्रेस के नील टिर्की विधायक चुने गए। वहीं साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस को हराते हुए भाजपा नेता विमला प्रधान यहां से विधायक चुनी गईं। विमला प्रधान साल 2014 में भी यहां से विधायक बनने में कामयाब रहीं। साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस के भूषण बारा यहां से विधायक बने इस बार के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की है।

    Hero Image
    सिमडेगा से कांग्रेस के भूषण बारा जीते

    डिजिटल डेस्क,सिमडेगा । Simdega vidhan sabha chunav Result 2024: झारखंड राज्‍य का महत्‍वपूर्ण जिला होने के साथ ही सिमडेगा अहम विधानसभा सीट भी है। खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली यह सीट शुरुआत से ही कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनावी जंग का अखाड़ा बनती रही है। इस बार सिमडेगा से बीजेपी ने श्रद्धानंद बेसरा को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से भूषण बारा मैदान में थे, जिन्होंने जीत हासिल की। भूषण को कुल 75392 वोट मिले तो वहीं श्रद्धानंद बेसरा को 66164 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2005 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के नील टिर्की विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में कांग्रेस को हराते हुए भाजपा नेता विमला प्रधान यहां से विधायक चुनी गईं। वह 2014 में भी यहां से विधायक बनने में कामयाब रहीं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के भूषण बारा यहां से विधायक बने और अब एक बार फिर वो सिमडेगा से विधायक चुने गए हैं।

    सिमडेगा में 9 हजार से ज्यादा रहा जीत का अंतर

    सिमडेगा में कांग्रेस भूषण बारह और बीजेपी के श्रद्धानंद बेसरा के बीच हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस को 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार भूषण को कुल 75392 वोट मिले तो वहीं श्रद्धानंद बेसरा को 66164 वोट मिले। जीत का अंतर 9228 वोट रहा।

    वोटिंग परसेंट भी बढ़ा

    झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान में भी इजाफा देखने को मिला। सिमडेगा में भी साल 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट पड़े। साल 2019 के चुनाव में सिमडेगा का वोट परसेंटेज 64.71 फीसदी था, जो इस बार के चुनाव में बढ़कर 68.85 फीसदी हो गया। वोटिंग बढ़ने के बाद से इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि इसका फायदा इंडिया गठबंधन को मिल सकता है। 

    सिमडेगा विधानसभा सीट का इतिहास

    गजपति साम्राज्य का हिस्‍सा रहा यह क्षेत्र ब्रिटिशकाल में भी गजपति रॉयल परिवार के राजा गंगा वामसी का साम्राज्‍य का हिस्‍सा रहा। झारखंड का पठारी क्षेत्र यह विधानसभा सीट जनजातीय और ओडिया समुदायों के लोगों का निवास स्‍थान है। यह क्षेत्र हमेशा मिशनरी लोगों के लिए लोकप्रिय रहा है। यहां पर मिशनरी संस्‍था सोसाइटी ऑफ जीसस की ओर से कई स्कूलों की स्थापना की गई है। इन स्‍कूलों से राष्‍ट्रीय स्‍तर के कई हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। इस क्षेत्र में स्थित रामरेखा धाम, धनगद्दी, केलाघाट, केतुंगा धाम, वनदुर्गा, बिरुगढ़, राजा डेरा, भंवर पहाड़ पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में गिने जाते हैं।