नारी होंगी शिक्षित तो राष्ट्र बनेगा विकसित:राज्यपाल
जागरण संवाददाता सिमडेगा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले को स

जागरण संवाददाता, सिमडेगा : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले को सु²ढ़ बनाने उद्देश्य से दो कालेजों का तोहफा दिया। उन्होंने बानो प्रखंड में बने माडल डिग्री कॉलेज व जिला मुख्यालय में नवनिर्मित महिला कॉलेज का उद्घाटन किया। दोनों कॉलेज भवन 20 करोड़ की लागत से बनाए गए हैं। इस दौरान बानो डिग्री कॉलेज में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड अन्य प्रदेशों से थोड़ा अलग है। यहां महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। हम सभी जानते हैं कि जहां की नारियां शिक्षित होती हैं। वहां परिवार, समाज, राज्य व देश भी विकसित होता है। इसी परिकल्पना के साथ सिमडेगा में महिला कॉलेज व मॉडल डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया है। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उनके ही क्षेत्र में अच्छी शिक्षा मिल सके। राज्यपाल ने कहा कि कालेज में छात्रावास का होना भी जरूरी है। जिससे कि छात्राएं कालेज में सुरक्षित रखकर अपना अध्ययन जारी रख सकें। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फोर लोकल का स्पष्ट संदेश दिया है। स्थानीय स्तर पर गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका की व्यवस्था सु²ढ़ हो, जिससे सुविधा पाकर गांव के लोग सशक्त बन सकें। वर्तमान में सुविधाओं के लिए लोग शहर पर निर्भर हैं। व्यवस्था को विकेंद्रित करने की जरूरत है। गांव में ही अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य व अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध होने से शहरों पर भार कम होगा। उपायुक्त व स्थानीय महिला समूहों ने राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने जिले में पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारंभ करते हुए बच्चे को दवा पिलाई। साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, बानो विधायक कोचे मुंडा, बानो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।