विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, कहा- हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे

Published: Fri, 08 Nov 2024 01:25 PM (IST)

राहुल गांधी आज झारखंड के सिमडेगा चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर ...और पढ़ें

सिमडेगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी
सिमडेगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी

HighLights

  1. सिमडेगा की चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी
  2. पीएम पर लगाया संविधान खत्म करने की कोशिश का आरोप

जागरण संवाददाता, सिमडेगा। Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण के चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024) के पहले शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिमडेगा पहुंचे हैं। इसके बाद वो लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिमडेगा में राहुल गांधी ने अपने चुनावी संबोधन की शुरुआत लव यू के साथ की।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है और हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

सिमडेगा में आयोजित की गई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़।

सभा में दिखाई संविधान की किताब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान सामने मौजूद लोगों को संविधान की किताब भी दिखाई।

  • राहुल गांधी ने लव यू कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हम संविधान को बचा रहे हैं और वो इसे समाप्त कर रहे हैं।
  • अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी हाथ में संविधान लिए भी नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व अडानी-अंबानी चाहते है कि संविधान के प्रावधान खत्म हों।

वनवासी शब्द पर बीजेपी को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं, भाजपा आपको वनवासी कहती है। संविधान में वनवासी शब्द नहीं है। आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, जल, जंगल, जमीन पर पहला हक उनका होना चाहिए। भाजपा चाहती है कि आदिवासी सिर्फ वनवासी बनकर रहें। उनके बेटे डॉक्टर इंजीनियर नहीं बने।

आदिवासी समाज की भागीदारी कम: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि विकास के नाम पर आदिवासी की जमीन छीनी जा रही है। हम चाहते हैं कि अगर आपकी जमीन पर फैक्ट्री लगे तो आपके बच्चों को वहीं नौकरी मिले। देश मे एससी,एसटी,अल्पसंख्यक, ओबीसी की संख्या 90 प्रतिशत है, लेकिन संवैधनिक संस्थानों में उनकी भागीदारी बेहद कम है। मीडिया में भी आदिवासी व ओबीसी की भागीदारी कम है।

400 में सिलेंडर देने का वादा : गांधी

पीएम मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपये का केवल 25 लोगों का लोन माफ कर दिया है, लेकिन हम जब किसानों के ऋण माफी की बात करते हैं तो वो कहते हैं कि हम आदत बिगाड़ रहे हैं। हम जाति आधारित जनगणना कराएंगे।

50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण लागू करेंगे।

हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा के तहत 15 लाख तक कवर देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण बढ़ाएंगेष अग्निवीर योजना खत्म करेंगे । साथ ही राहुल गांधी ने 400 रुपये नें सिलेंडर देने का वादा भी किया।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Election 2024: Love You सिमडेगा के साथ बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे

Chatra Election 2024: पार्षद से सांसद तक का चुनाव लड़ चुके हैं चतरा के सागर, 16 साल में 17वीं बार चुनावी मैदान में