विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 गांवों को पाइप लाइन से मिलेगा पेयजल : सिंह

By Edited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM (IST)

पेयजल स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव ने की योजना की समीक्षा संवाद सहयोगी, आदित्यपुर : पेयजल स्वच्

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, आदित्यपुर : पेयजल स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव जब्बार सिंह ने शुक्रवार को पेयजल स्वच्छता विभाग से संचालित होने वाली योजना की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 200 करोड़ की लागत से बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम शुरू किया गया है। इसका अनुबंध मार्च माह में हुआ है। वहीं 10 करोड़ की लागत से महुरदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शुरू किया गया है जिसका अनुबंध भी मार्च में हुआ है।

उन्होंने बताया कि छह करोड़ की लागत से कीताजुड़ी पेयजलापूर्ति का काम हो रहा है आर 10 प्रतिशत काम हो चुका है। वर्ष 2018 तक योजना पूरी हो जाएगी जबकि महुरदा पेयजलापूर्ति योजना वर्ष 2017 तक पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा छोटे-छोटे गांवों मे पाइप लाईन के जरिए पेयजलापूर्ति की जाएगी। इसे लेकर विभाग ने जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया है। इसमें इसमें खास बात यह है कि पेयजल कर की वसूली गांव की समिति ही करेगी और वही मशीन व पूरी योजना की देखरेख भी करेगी। विभाग केवल तकनीकि सहयोग करेगा। इसको लेकर विभाग ने कुछ दिन पूर्व रांची में मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों को इसका प्रशिक्षण दिया है। आगामी सितम्बर में नए 40 गांवों को पेयजल की आपूर्ति पाइप लाइन के जरिए करने का कार्य शुरू किया जाएगा।