Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन स्थल बनेगा शहीद गंगा नारायण का जन्मस्थान

    जेएनएन, आदित्यपुर : चुहाड़ विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह की बुधवार को जयंती थी। इस मौके

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM (IST)
    पर्यटन स्थल बनेगा शहीद गंगा नारायण का जन्मस्थान

    जेएनएन, आदित्यपुर : चुहाड़ विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह की बुधवार को जयंती थी। इस मौके पर आदित्यपुर, गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह, पोटका, पटमदा समेत कोल्हान के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर महानायक को श्रद्धांजलि दी गई।

    नीमडीह की चेलियमा पंचायत के बांधडीह गाव स्थित गंगा नारायण सिंह के पैतृक गांव में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के भूमि सुधार मंत्री अमर बाउरी, घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका विधायक मेनका सरदार, जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस, जिला परिषद् सदस्य अनिता पारित समेत कई लोग शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि शहीद गंगानारायण सिंह की जन्मभूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उनकी स्मृति चिन्हों का संग्रह करने के लिए संास्कृतिक भवन का निर्माण होगा। इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्त्रम का भी आयोजन किया गया था । मंत्री अमर बाउरी ने स्कूली बच्चों के बीच बैग व पठन पाठन सामग्री का वितरण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्यपुर में भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने महानायक गंगा नारायण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पार्षद महेंद्र सरदार ने कहा कि जिस तरह से गंगा नारायण सिंह ने समुदाय के लोगों को एकजुट करके अंग्रेजों को छक्के छुड़ाए थे, उसी तरह से लोगों को एकजुट होकर भूख, भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ना होगा।

    पोटका चौक पर भारतीय भूमिज समाज ने शहीद गंगा नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय भूमिज समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धेश्वर सरदार, भूमिज मुंडा सुशात आखडा के सहदेव सरदार, चेतन सरदार, बन बिहारी सरदारए रुस्तम सरदार, पश्चिम बंगाल बाकुड़ा के संतोष सिंह समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

    पटमदा के बामनी स्थित वीर गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामकृष्ण महतो के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उनके साथ अमर सिंह, सनत बेसरा, फनी महतो, कलीराम सिंह सहित की कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।