Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Police Transfer: सरायकेला में चली तबादला एक्सप्रेस, 27 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 07:05 PM (IST)

    सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले के विभिन्न थानों और पिकेटों में पदस्थापित 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। तबादला सूची में कई थाना प्रभारी और पिकेट प्रभारी शामिल हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले के विभिन्न थाना, ओपी और पिकेट में पदस्थापित 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है।

    जिले के एसपी ने स्थानांतरित सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित जगहों में योगदान देने का निर्देश दिया है। तबादले की यह सूची पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार पुअनि दिवाकर प्रसाद वर्मा को सड़क सुरक्षा कोषांग से राजनगर थाना, हीरालाल कुमार को अनुसंधान विंग से ईचागढ़ थाना, आकाश दीप को राजनगर से कांड्रा थाना, असलम अंसारी को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, रविकांत पराशर को आदित्यपुर से गम्हरिया थाना भेजा है।

    वहीं, हसनैन अंसारी को आरआईटी से कपाली ओपी, विमलेश कुमार महतो को ईचागढ़ से आरआईटी थाना, रंजीत कुमार सिंह को आदित्यपुर से कपाली ओपी भेजा गया है।

    इसी तरह सोनू कुमार को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर थाना, सुभाष चंद्र शर्मा को राजनगर से सरायकेला थाना, मनोज कुमार साहू को पुलिस केंद्र से गम्हरिया थाना, संतोष कुमार सेन को आदित्यपुर से कांड्रा थाना, सुनील कुमार सिंह को गम्हरिया से आदित्यपुर थाना, यशवंत कुमार को अनुसंधान विंग से राजनगर थाना, कौशल कुमार को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना और अनिता सोरेन को पुलिस केंद्र से कपाली ओपी स्थानांतरित किया गया है।

    इसके अलावा अभय कृष्णा गिरी को आरआईटी से नीमडीह थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया से चांडिल थाना, रामरेखा पासवान को सरायकेला से आदित्यपुर थाना, राहुल कुमार सिंह को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, दिनेश चंद्र महथा को जाम्बरो पिकेट से कांड्रा थाना भेजा गया है।

    वहीं, कमल यादव को जाम्बरो पिकेट से आदित्यपुर थाना, दिनेश कुमार हेंब्रम को लादुबेड़ा पिकेट से आरआईटी थाना, अभिजीत कुमार को पुनिसीर पिकेट से चौका थाना, चंदेश्वर किस्कू को रायजामा पिकेट से सरायकेला थाना, मो. मुकलेसुर रहमान को नीमडीह से पुलिस केंद्र सरायकेला, राजेश कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, रंजीत प्रसाद को तिरुलडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला और धर्मेंद्र कुमार को लोक अभियोजन कार्यालय चांडिल से पुलिस केंद्र सरायकेला स्थानांतरित किया गया है।