Jharkhand Weather: उफ्फ! सरायकेला-खरसांवा जिले में 2 दिन में 92.1MM बारिश, 20 जून तक गरजेंगे बादल
सरायकेला-खरसावां जिले में दो दिनों में 92.1 मिमी बारिश हुई जिससे नदियां उफान पर हैं और खेतों में बुआई शुरू हो गई है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते उपायुक्त ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। चांडिल नीमडीह ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंडों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में 17 व 18 जून को कुल 92.1 मिमी. औसत वर्षा हुई। दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदियों में पानी भरने लगा है। किसान खेतों में धान का छींटा करने लगे हैं।
बारिश के कारण एक तरफ किसान खुशी से झूम रहे हैं तो दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण उपायुक्त के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों की छुट्टी बुधवार को कर दी।
मौसम विभाग ने जिले में 18, 19 एवं 20 जून को तेज हवा चलने एवं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को सतर्क रहने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को एहतियातन आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने का निर्देश भी दिया है, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या क्षति से बचा जा सके।
लोगों से प्रशासन की अपील
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से परहेज करें। बिजली के खंभों, पेड़ों, नालों व जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
खुले स्थानों, नदी-नालों, पुलों आदि से दूर रहें। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। जिले में 17 जून को 19.7 मिमी व 18 जून को 72.4 मिमी औसत वर्षा हुई।
जिले के चार प्रखंड में सामान्य से अधिक हुई कुल वर्षा
जिले के चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड में जून माह में सामन्य वर्षा से कुल वर्षा अधिक हुई है। चांडिल में सामन्य वर्षा 72.7 है, जबकि कुल वर्षा 123.2, नीमडीह में सामान्य वर्षा 89.9 है।
जबकि कुल वर्षा 128.0, ईचागढ में सामान्य वर्षा 65.4 है, कुल वर्षा 67.3 हुई। कुकड़ू प्रखंड में सामान्य वर्षा 51.0 है। वहीं, कुल वर्षा 185 मिमी हुई।
जून माह में किस प्रखंड में कितनी हुई वर्षा
प्रखंड | सामान्य वर्षा (मिमी) | कुल वर्षा (मिमी) |
---|---|---|
सरायकेला | 132.0 | 130.0 |
खरसावां | 162.1 | 130.0 |
कुचाई | 163.0 | 232.4 |
गम्हरिया | 219.0 | 129.0 |
चांडिल | 72.7 | 123.2 |
नीमडीह | 89.9 | 128.0 |
ईचागढ़ | 65.4 | 67.3 |
कुकड़ू | 51.0 | 185.0 |
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।