Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब एसएनए एकाउंट से व्यय होगी विद्यालय विकास की राशि

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:00 AM (IST)

    सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में खरसावां के बीईईओ वचन लाल यादव ने समग्र शिक्षा अभियान की नई वित्तीय प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से समग्र शिक्षा अभियान की वित्तीय प्रणाली बदल गई है।

    Hero Image
    अब एसएनए एकाउंट से व्यय होगी विद्यालय विकास की राशि

    संवाद सूत्र, खरसावां : सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में खरसावां के बीईईओ वचन लाल यादव ने समग्र शिक्षा अभियान की नई वित्तीय प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से समग्र शिक्षा अभियान की वित्तीय प्रणाली बदल गई है। अब विद्यालय या कार्यालय से संबंधित सभी प्रकार के व्यय एसएनए अकाउंट से किए जाएंगे। प्रखंड के सभी विद्यालयों को एसएनए अकाउंट के तहत विद्यालय विकास की राशि आवंटित कर दी गई है। साथ ही विभाग के नए गाइडलाइन के अनुसार ही राशि भुगतान करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधान शिक्षक उपस्थित थे। पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश : तेजस्विनी क्लब हुडंगदा, गितिलता, हिदुसाई, जोजोडीह, तिरिलडीह, बुरुघुटु समेत अन्य क्लबों की सदस्य ने सोमवार को अपने-अपने तेजस्विनी क्लब में राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित की। इस क्रम में तेजस्विनी क्लब बुरुघुटु में युवा उत्प्रेरक रिकी महतो ने उपस्थित किशोरियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व की जानकारी दी। क्लस्टर समन्वयक रमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर क्लब के सदस्यों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही किशोरियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विभिन्न तेजस्विनी क्लब परिसर में सदस्यों ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। किशोरियों ने समुदाय के लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही तेजस्विनी क्लब बुरुघुटु की सदस्य अनुपमा प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है समाज में महिला-पुरुष असमानता को दूर कर किशोरियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना। मौके पर ब्लाक को-आर्डिनेटर, फील्ड को-आर्डिनेटर, क्लस्टर को-आर्डिनेटर, क्लब की युवा उत्प्रेरक जानकी मुंडा, सरिता प्रधान, ललिता प्रधान, राजकुमारी महतो, सुकुमारी गोप, रिकी महतो, सावित्री उरांव, झिगी देवी, द्रौपदी महतो, गौरी महतो, यशोमति महतो, कल्याणी प्रधान समेत क्लब की किशोरियां उपस्थित थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner