सृष्टि के रचयिता हैं भगवान विश्वकर्मा
रुश्रह्मस्त्र ङ्कद्बह्यद्ध2ड्डद्मड्डह्मद्वड्ड द्बह्य ह्लद्धद्ग ष्ह्मद्गड्डह्लश्रह्म श्रद्घ ह्लद्धद्ग ह्यह्मद्बह्यद्धह्लद्ब
संसू, गम्हरिया : भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचयिता हैं। इनकी उत्पति संसार के सभी शिवालय, देवालय का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था। मंदिर समिति की ओर से गम्हरिया के जगन्ननाथपुर बस्ती में नवनिर्मित भव्य मंदिर में पाँच दिवसीय विशाल धर्म जागरण सह भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित भगवान विश्वकर्मा के प्रकटीकरण समारोह के मौके पर उपस्थित गुजरात से आए अन्र्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत कथा एवं िवश्वकर्मा महापुराण् क्े विद्वान जयंती भाई शास्त्री ने उपरोक्त बातें कही। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान श्रद्धालूओं को भगवान विश्वकर्मा के प्रकट होने से लेकर उनकी सम्पूर्ण रचना के बावत विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के पाँच रुपों का वर्णन भी किया। साथ ही, उन्होंने बास्तुदोष के बावत भी भक्तों को जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों द्वारा उनके प्रकटीकरण पर आधारित लीला की प्रस्तुति भी की गई। इसके आयोजन में समिति के संयोजक गंगा प्रसाद शर्मा, संरक्षक रामकर्ण शर्मा, अध्यक्ष गदाधरनाथ शर्मा, महासचिव परमानन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र शर्मा, सचिन शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, शशि शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मिस्त्री, संजय शर्मा, शुभम शर्मा समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।