Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 12th Arts Result 2025: इंटर Arts में 96.07 प्रतिशत छात्र हुए पास, 90% लाकर उषा महतो बनीं सरायकेला जिला टॉपर

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 06:33 PM (IST)

    सरायकेला में जैक इंटर आर्ट्स परीक्षा में उषा महतो ने टॉप किया। मधु सरदार दूसरे और सुशांति हेम्ब्रम तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 6904 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 96.070% पास हुए। मधु सरदार शिक्षिका बनना चाहती हैं और उन्होंने अपनी सफलता के लिए परिवार और विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद दिया। छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    Hero Image
    इंटर आर्ट्स में 96.07 प्रतिशत छात्र हुए उतीर्ण, 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उषा महतो बनी जिला टापर

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के इंटर आर्ट्स में प्लस टू गवर्नमेंट हाई स्कूल खरसावां की छात्रा उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला की आर्ट्स टापर बनी है। उसे कुल 450 अंक मिले हैं।

    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरायकेला की छात्रा मधु सरदार ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की सेकेंड टापर बनी है। उसे कुल 446 अंक मिले हैं।

    जबकि एस एस प्लस टू हाई स्कूल राजनगर की सुशांति हेम्ब्रम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की थर्ड टापर बनी है। उसे 445 अंक प्राप्त हुए हैं।

    सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर बनी खरसावां के काशीडीह गांव की उषा महतो।

    सरायकेला-खरसावां जिले में इंटर आर्ट्स की परीक्षा के लिए कुल 6959 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया था। जिसमें 6904 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 3183 छात्र व 3721 छात्राएं शामिल हुई।

    कुल 3024 छात्र-छात्राएं प्रथम स्थान में रहे, जिसमें 1975 छात्राएं व 1049 छात्र प्रथम स्थान पर रहे। इसमें छात्राओं ने बाजी मारी।

    सेकेंड डिवीजन में कुल 3368 छात्र -छात्राएं रहे। वहीं थर्ड डिवीजन में 241 छात्र छात्राएं रहे। जिले में कुल 96.070 प्रतिशत छात्र पास हुए।

    खरसावां: सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है उषा महतो

    राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां की छात्रा उषा महतो ने 12वीं (कला संकाय) की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन रकते हुए सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर बनी है।

    उषा महतो के पिता मांगीलाल महतो किसान हैं, जबकि मां बेहुला महतो गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर उषा महतो जिला टॉपर बनी है।

    खरसावां के बिटापुर पंचायत के काशीडीह गांव की उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उषा महतो को कुरमाली भाषा में 98 अंक, इतिहास में 91 अंक, भूगोल में 89, हिंदी में 84 अंक, सोसियोलॉजी में 71, एचइएल में 88 अंक मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने 500 में से 450 अंक प्राप्त किए हैं। उषा महतो अपने चचेरे भाई की तरह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है। उषा ने बताया कि इसके लिए वह आगे मन लगाकर पढ़ाई करेगी। साथ ही सेना में जाने के लिए तैयारी भी करेगी।

    उषा महतो के जिला टॉपर बनने पर उसके माता-पिता ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता भी खुशी से झूम रहे हैं।

    स्कूल की प्रधान शिक्षिका मंजू कुमारी हेम्ब्रम समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उषा महतो की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

    अपनी दादी और माता-पिता के साथ सेकंड जिला टॉपर मधु सरदार।

    जिले की सेकेंड टॉपर बनना चाहती है टीचर

    सीनी के सरमाली निवासी स्व. अशोक सरदार की बेटी मधु सरदार आगे की पढ़ाई पूरी कर टीचर बनना चाहती है। मधु ने बताया कि उसके पिता का निधन जब वह एक वर्ष की थी तब हो गया था। उसकी मां पूर्णिमा व दादी ने उसे संभाला।

    उसका नामांकन सरायकेला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करा दिया। वह विद्यालय में रह कर ही अपनी पढ़ाई की। उसे विद्यालय में सिर्फ पढ़ाई ही करनी थी इस कारण जब समय मिलता था वह पढ़ने बैठ जाती थी।

    विद्यालय के शिक्षकों व बड़ी बहन का भी उसे पूरा सहयोग मिला जिसके कारण वह आज सफल हो सकी है। पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब हो गई थी। इसी परिस्थिति में बड़ी बहन ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बड़ा भाई पढ़ने के साथ ड्यूटी भी करते हैं।

    जिला टाप टेन की सूची

    स्कूल छात्रा नंबर
    प्लस टू गवर्नमेंट हाई स्कूल खरसावां ऊषा महतो 450
    केजीबीवी सरायकेला मधु सरदार 466
    एसएस टू हाई स्कूल राजनगर सुशांति हेम्ब्रम 445
    एसएस हाई स्कूल गम्हरिया प्रिया कुमारी 444
    एसएस प्लस टू हाई स्कूल चांडिल अंजुम परवीन 444
    केजीबीवी सरायकेला प्रिया मंडल 442
    केजीबीवी सरायकेला उषा मंडल 440
    एसएसटू हाई स्कूल राजनगर उर्मिला गोप 438
    केजीबीवी नीमडीह जयंती महतो 431
    केजीबीवी सरायकेला सोनाली सोय 430
    केजीबीवी राजनगर बासी मार्डी 430
    केजीबीवी सरायकेला निकिता महतो 429