Move to Jagran APP

राज्य में विद्युत आपूर्ति होगी अच्छी तो गांव को होगा लाभ, राज्य करेगा तरक्की : अर्जुन मुंडा

झारखंड के सरायकेला जिले में केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इलेक्ट्रिसिटी कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान मंत्री मुंडा इसमें उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विद्युत आपूर्ति अच्छी होगी तो गांव को लाभ होगा राज्य तरक्की करेगा।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Sat, 20 May 2023 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2023 11:11 PM (IST)
राज्य में विद्युत आपूर्ति होगी अच्छी तो गांव को होगा लाभ, राज्य करेगा तरक्की : अर्जुन मुंडा
राज्य में विद्युत आपूर्ति होगी अच्छी तो गांव को होगा लाभ, राज्य करेगा तरक्की करेगा

जागरण संवाददाता, सरायकेला। झारखंड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डिमांड के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने साथ ही किसानों को क्वालिटी पावर मिले।

loksabha election banner

उनके खेतों के लिए अलग से फीडर बने। सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम जिले के छूटे हुए गांव टोलों में बिजली पहुंचे। इसके लिए विभाग को सक्रिय होना होगा। उक्त बातें जिला स्तरीय इलेक्ट्रिसिटी कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही।

यह बैठक समाहरणालय परिसर में शनिवार को आयोजित की गई थी। मंत्री मुंडा ने कहा कि राज्य में विद्युत आपूर्ति अच्छी होगी तो गांव को लाभ होगा, राज्य तरक्की करेगा।

ट्राइबल एरिया की विद्युत समस्या को दूर करना बहुत जरुरी है। अधिकारी इसमें ज्यादा रुची लेकर कार्य करें।

विद्युत सेवा एक बिजनेश मॉड्यूल

विद्युत सेवा एक बिजनेस मॉड्यूल भी है अतः क्वालिटी सर्विस जितनी अच्छी होगी बिजनेस उतना ही अच्छा होगा। इस क्रम में उन्होंने पदाधिकारियों को क्वालिटी विद्युत सेवा एवं क्वालिटी सर्विस पर विशेष बल देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्युत सेवा के वरीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगमता से विद्युत सेवा बहाल करने के साथ-साथ आपूर्ति सेवा से संबंधित समस्या एवं समाधान पर निर्णय लिया जा सके।

इस दौरान मंत्री मुंडा ने कहा कि जिलावार विद्युत आपूर्ति सेवा से वंचित टोला को यथाशीघ्र जोड़ विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संरक्षण के संदर्भ में विभिन्न माध्यम से जागरूक करने की आवश्यकता है।

रोकनी होगी बिजली-पानी की बर्बादी

मंत्री मुंडा ने आगे कहा कि बिजली-पानी की बर्बादी देश के रेवेन्यू की बर्बादी है, उसे रोक हम नए प्रोजेक्ट की ओर आगे बढ़ सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ राज्य एवं देश के विकास होगा।

इससे पूर्व बैठक के दौरान मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर श्रवण कुमार द्वारा सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विद्युत आपूर्ति, विद्युत खपत, डिमांड, जिलेवार स्थित एसएस, सब विद्युत स्टेशन।

इसके अलावा जिलेवार उपस्थित ट्रांसफार्मर, खराब ट्रांसफार्मर, मरम्मत कार्य, 100 यूनिट फ्री योजना का लाभ समेत विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा की।

समीक्षा क्रम में मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मंत्री चंपाई सोरेन के आप्त सचिव के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं तार-खंभों की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त सरायकेला, अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर, सभी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.