कुचाई के चंपद गांव में वनभूमि का सीमांकन
ग्रामसभा की ओर से कुचाई के चंपद गांव में गुरुवार को वन भूमि का सीमांकन किया गया।
संवाद सूत्र, खरसावां : ग्रामसभा की ओर से कुचाई के चंपद गांव में गुरुवार को वन भूमि का सीमांकन और सत्यापन किया गया। सीमांकन स्थल चंपद में बोर्ड लगाकर वनों के संरक्षण व प्रबंधन का संकल्प लिया गया।
ग्राम सभा ने बताया कि सीमांकन के संबंध में सरायकेला के एसडीओ, डीएफओ, सीओ व वन विभाग को पहले ही सूचना दे दी गई है। वन विभाग की ओर से इस मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा था। सीमांकन के दौरान झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार, प्रखंड प्रभारी भरत ¨सह मुंडा, ग्राम सभा मंच के सचिव सुखराम मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
मौके पर सोहन लाल कुम्हार ने कहा कि ग्राम सभा के सक्रियता के कारण ही जंगल का घनत्व बढ़ा है। वन विभाग नियमानुसार ग्राम सभा को सहयोग करे, अन्यथा अक्टूबर में डीएफओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब तक कुचाई अंचल के राय¨सदरी, छोटाबांड़ी, बड़ाबांड़ी, छोटा सेगोई, बड़ा सेगोई, कारालोर, पुनीबुढ़ी, जामदा, दामादिरी, केरकेट्टा, कुंडियामार्चा, सामुडीह, लोप्टा, लेप्सो, तिलोपोदा, दुखियाडीह, बंदोलौहर, रेगाडीह, गोंगामार्चा, गोपीडीही, जुगीडीह, जोबाजंजीर, डांगो, रोचदा, रेगसा, भुरकुंडा के ग्राम सभाओं ने सामुदायिक वन संसाधनों पर संरक्षण, पुनर्जीवित व प्रबंधन के अधिकार के लिए प्रपत्र-ख व प्रपत्र-ग पर दावा भर विभिन्न कार्यालयों में जमा किए हैं। सोहन लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ वन्य जीव व जैव विविधताओं को संरक्षित रखने के लिए जंगलों को बचाने की अपील की।
भरत ¨सह मुंडा ने कहा कि हमारा अस्तित्व जंगलों से है। इस कारण वनों के घनत्व को बढ़ाते हुए वनों का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोंगड़ा मुंडा, चांपाई मुंडा, कारु मुंडा, कुजरी मुंडा, पांडु मुंडा, लालमुनी मुंडा, सुखलाल सिजुई, बुधनी मुंडा, दासार मुंडा, बुधन मुंडा, भरत ¨सह मुंडा, रासमुनी मुंडा आदि उपस्थित थे।