खरसावां पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, श्राद्ध कर्म में शामिल हुए
आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार देर शाम अपने निजी कार्यक्रम के तहत कुचाई व खरसावां पहुंचे। मुंडा पहले कुचाई के माहबुरु गांव गए। ...और पढ़ें

संसू, खरसावां : आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार देर शाम अपने निजी कार्यक्रम के तहत कुचाई व खरसावां पहुंचे। मुंडा पहले कुचाई के माहबुरु गांव गए। यहां भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डुमू गोप के पिता तुराम गोप के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इसके पश्चात खरसावां के आमदा में उप प्रमुख अमित केशरी की मां के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इस दौरान गांव के लोगों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थकों से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने जनहित के मामलों में संवेदनशील होकर कार्य करने व सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, खरसावां विस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहे चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, डुमू गोप, सत्येंद्र कुम्हार, लखीराम मुंडा, बबलू सोय आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।