Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    32 वर्ष बाद दीपावली पर बन रहा शुभ संयोग

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:27 AM (IST)

    महापर्व दीपावली इस वर्ष शुभ संयोग के साथ आ रहा है। बताया जा रहा है कि 32 वर्ष पूर्व 9 नवंबर 1988 को दीपावली पर ऐसे शुभ संयोग बने थे..

    32 वर्ष बाद दीपावली पर बन रहा शुभ संयोग

    जागरण संवाददाता, सरायकेला : महापर्व दीपावली इस वर्ष शुभ संयोग के साथ आ रहा है। बताया जा रहा है कि 32 वर्ष पूर्व 9 नवंबर 1988 को दीपावली पर ऐसे शुभ संयोग बने थे। जहां आगामी 14 नवंबर मनाई जा रही दीपावली पर शाम तकरीबन 7:00 बजे मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं, जो 23 दिसंबर तक यथास्थिति में रहते हुए अपनी राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। दीपावली पर मंगल मीन राशि में रहकर कन्या राशि के शुक्र पर ²ष्टि डालेगा। सूर्य, बुध और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र के एक साथ आने का शुभ संयोग 32 वर्षों बाद बना है। उक्त जानकारी देते हुए पंचांगवेत्ता पंडित बृज मोहन शर्मा बताते हैं कि दीपावली की रात मंगल के मार्गी हो जाने से तंत्र पूजन के लिए शुभ योग बनेगा। इसी के साथ आने वाला साल और सामाजिक कार्य करने वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। दीपावली पर सनी मकर में और गुरु धनु राशि मैं रहेंगे। जिससे व्यापार श्रेष्ठ रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाकाली एवं महालक्ष्मी पूजन के लिए शुभ संयोग : इस वर्ष दीपावली की अमावस्या तिथि 14 नवंबर शनिवार को दोपहर 2:18 बजे से शुरू हो रही है। शनि अमावस्या होने के कारण महाकाली पूजा के लिए पूरा समय स्वयं सिद्ध मुहूर्त बताया जा रहा है। इसके साथ ही दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए भी अति उत्तम योग बताए जा रहे हैं। राशियों पर रहेगा मंगल का प्रभाव

    मेष : द्वादश मंगल ऋण से दूर रहने का संकेत दे रहा है। विवादों से दूर रहते हुए शरीर का ध्यान रखना होगा।

    वृष : एकादश मंगल लाभकारी रहेगा। सभी कार्य पूर्ण होंगे। विवादास्पद मामलों में विजय होगी। नौकरी में तरक्की होने के योग हैं।

    मिथुन : दशम मंगल विवाह और अन्य शुभ कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करेगा। नए मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य समय पर संपन्न होंगे।

    कर्क : नवम मंगल खुशहाली प्रदान करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। आय प्राप्ति का संघर्ष समाप्त होगा।

    सिंह : अष्टम मंगल कुछ परेशान कर सकता है। इसलिए संभल कर काम करें। यात्राओं का योग है। और स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं।

    कन्या : सप्तम मंगल परेशानियां बढ़ा सकता है। बिना कारण भय बना रहेगा। कार्य में अरुचि रहेगी। किसी से भी सहयोग की अपेक्षा ना करें।

    तुला : षष्टम भाव का मंगल अपेक्षित सफलता नहीं दिलाएगा। धैर्य से जीवन बिताने का समय है। क्रोध से बचना चाहिए।

    वृश्चिक : पंचम भाव का मंगल सभी तरह के सुख प्रदान करेगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और नए कार्यों को करने का मौका मिलेगा।

    धनु : चतुर्थ भाव का मंगल ठीक नहीं है। संयम पूर्वक समय बिताना चाहिए। आवश्यक कार्य को अभी टालना ही उचित होगा। जरूरी काम हो तो किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

    मकर : तृतीय भाव का मंगल सामान्य रहेगा। कार्य में बदलाव संभव है।

    कुंभ : द्वितीय भाव का मंगल शुभ रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई लाभदायक स्थिति बनेगी। कार्यों में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ होगा।

    मीन- इसी राशि में ही मंगल होने से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए लाभदायक होगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। एवं व्यापार उत्तम रहेगा।