महेश राय से शोरूम मालिक का चल रहा था विवाद
जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के समलापुर निवासी प्रवीण यादव का विवाद महेश राय नामक व्यक्ति से चल रहा था। 16 कट्ठा जमीन पर महेश अपना दावा करता है। मामला कोर्ट ...और पढ़ें

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के समलापुर निवासी व ट्रैक्टरशोरूम के मालिक प्रवीण यादव का विवाद महेश राय नामक व्यक्ति से चल रहा था। मामला फिलहाल सेटलमेंट कोर्ट में है। महेश राय इस मामले को अदालत में ले गए थे। 16 कट्ठा जमीन पर महेश अपना दावा करता है जबकि प्रवीण उसे अपना बताते थे। यह जमीन फिलहाल प्रवीण यादव के कब्जे में है। प्रवीण यादव की हत्या बुधवार की रात अपराधियों ने गला रेतकर कर दी थी। घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वे मूलत: भागलपुर जिले के पीरपैंती के रहने वाले थे।
दो दशक से अधिक समय से यहां रहते थे। उनकी शादी अभी नहीं हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव पर रहते हैं। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजा मित्रा के नेतृत्व में जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा ने बताया कि प्रवीण यादव का महेश राय से जमीन का विवाद चल रहा था। वैसे पुलिस उनके करीबियों पर भी नजर रखे हुए हैं। इसमें उनके किसी करीबी के ही शामिल होने की आशंका है। कुछ लोगों का काल डिटेल निकाला जा रहा है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो सकता है। बताया जाता है कि अपराधी हत्या करने के बाद उनके घर से एलईडी टीवी व कुछ फाइल भी ले गए हैं। उधर ट्रैक्टर व्यवसायी प्रवीण यादव के भाजपा के भी जुड़े होने की बात सामने आयी है। वे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर थे। उनकी हत्या पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने शोक जताते हुए घटना की कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि वे संगठन के एक कर्मठ कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि एक सामाजिक और व्यवहारिक व्यक्ति भी थे। भाजपा परिवार की तरफ से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन से मांग की है कि वह अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।