Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओझा टोली में गंगा में डूबा किशोर

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2022 04:23 PM (IST)

    ओझा टोली घाट के समीप सोमवार को स्नान करने के क्रम में कमल टोला निवासी 13 वर्षीय रितिक पासवान गंगा में डूब गया।

    Hero Image
    ओझा टोली में गंगा में डूबा किशोर

    ओझा टोली में गंगा में डूबा किशोर

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज : शहर के ओझा टोली घाट के समीप सोमवार को स्नान करने के क्रम में कमल टोला निवासी मंटू पासवान का 13 वर्षीय पुत्र रितिक पासवान गंगा में डूब गया। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी सौरभ कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव की खोज शुरू कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर गंगा स्नान करते हुए अचानक गहरे पानी में चला गया। इसके बाद बाहर नजर नहीं आया। इसकी सूचना सदर अंचल अधिकारी अब्दुस समद को भी दी गई। वह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल स्थानीय स्तर पर किशोर को ढूंढा जा रहा है। घाट पहुंचे स्वजनों का रो कर बुरा हाल है। मंटू पासवान मजदूरी करता है। गौरतलब हो कि उसी घाट पर 24 मार्च को शारदा नगर निवासी कन्हाई पंडित के 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार व पाकुड़ निवासी टेक नारायण पंडित के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गंगा में डूब गए। दोनों अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सत्यम शिवम का ममेरा भाई था। दोनों भाई गंगा में नहाने गए थे। नहाने के बाद वीडियो बनाने के क्रम में यह घटना हुई। काफी मशक्कत के बाद शिवम का शव उसी दिन पानी से निकाल लिया गया तो सत्यम के शव को अगले दिन निकाला जा सका। शवों की खोज के लिए देवघर से एनडीआरएफ को बुलाया गया था।