Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनवीर शेख बने झारखंड जनसेवा के पंचायत अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Oct 2021 08:01 PM (IST)

    उधवा प्रखंड की दक्षिण सरफराजगंज पंचायत में रविवार को झारखंड जनसेवा एनजीओ की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड उप प्रवक्ता सेहबुद शेख ने की।

    Hero Image
    तनवीर शेख बने झारखंड जनसेवा के पंचायत अध्यक्ष

    संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज): उधवा प्रखंड की दक्षिण सरफराजगंज पंचायत में रविवार को झारखंड जनसेवा एनजीओ की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड उप प्रवक्ता सेहबुद शेख ने की। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड जनसेवा एनजीओ के जिलाध्यक्ष आलमगीर उर्फ बादल आलम थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड से पांच-पांच कोआर्डिनेटर नियुक्त करना है। झारखंड जनसेवा प्रत्येक पंचायत में पंचायत स्तरीय समाजसेवी सेना के रूप में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सिस्टम के अनुसार सेवा के साथ स्वरोजगार प्राप्ति का भी प्रशिक्षण देगा। वहीं सर्वसम्मति से दक्षिण सरफराजगंज पंचायत कमेटी का विस्तार कर दिया गया। इस दौरान तनवीर शेख को पंचायत अध्यक्ष तथा रब्बान शेख को सचिव, शहजाद शेख को उपाध्यक्ष, तोफाजुल शेख को उप सचिव, नसीम शेख को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें