साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर परिचालन कल से सुचारू, आज हावड़ा जाएगी स्पेशल ट्रेन; कटाव के बाद मरम्मत कार्य पूरा
गंगा में कटाव के कारण 29 सितंबर से बंद साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कल से सुचारू हो जाएगा। ...और पढ़ें

29 सितंबर से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउन लाइन पर ठप है ट्रेनों का परिचालन।
HighLights
गंगा में कटाव के कारण 29 सितंबर से बंद था रेलखंड।
कटावरोधी कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन कल से सुचारू।
आज साहिबगंज से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन का ट्रायल।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउन लाइन पर बुधवार से ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो जाएगा। वैसे इस लाइन पर आज भी ट्रायल के तौर पर कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। कटावरोधी कार्य पूर्ण होने तथा गंगा का जलस्तर 27.72 पर पहुंचने के बाद स्थिर होने के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
साहिबगंज से हावड़ा के लिए एक स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जाएगा, करीब एक बजे अभी दाेपहर एक बजे डाउन लाइन पर ट्रेन को चलाकर देखा जाएगा। मंगलवार की पैसेंजर ट्रेनों को आठवें दिन भी रद कर दिया गया था। सोमवार को एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य यहां पहुंचे और कटावरोधी कार्यों का जायजा लिया।
मालदा रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरोही कुमार भी यहां जमे हुए हैं। गौरतलब हो कि सकरीगली महाराजपुर के बीच गंगा में कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउनलाइन पर 29 सितंबर को ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
तब से यहां तीन शिफ्ट में कटाव को रोकने के लिए लगातार बोल्डर क्रेटिंग का काम चल रहा है। कटावरोधी कार्य के लिए अब तक 182 बैगन बोल्डर व 2287 स्लीपर वहां गिराया जा चुका है। 1491 जाली में बोल्डर डालकर उसे अब तक गंगा में डाला जा चुका है।
370 ट्रैकमैन यहां 24 घंटे काम कर रहे हैं। दो जेसीबी, तीन पोकलेन व दो हाइड्रा यहां लगाया गया है। अब तक 16 मेल-एक्सप्रेस तथा 149 पैसेंजर ट्रेनों को रद किया जा चुका है। 60 ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया गया है।
