साहिबगंज: चोरी के शक में किशोरों को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल होने से हड़कंप
Sahibganj Crime News: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में दो किशोरों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
HighLights
मिर्जाचौकी में दो किशोरों को बंधक बनाकर पीटा गया।
चोरी के संदेह में हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल।
ग्रामीणों ने घटना की निंदा की, पुलिस कार्रवाई का इंतजार।
संवाद सहयोगी, (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में दो किशोरों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं,ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। वायरल वीडियो मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एक क्रेशर प्लांट के समीप का है। चर्चा के अनुसार,चोरी के संदेह में दो किशोरों को पकड़कर बंधक बनाया गया था।
इनमें एक किशोर महादेवरन गांव का निवासी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक किशोर को रस्सी से बांधकर मोटे लट्ठ से पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि चोरी का आरोप लगने पर भी किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
ऐसे मामलों में पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई करानी चाहिए। हालांकि,वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें- साहिबगंज में गहन पुनरीक्षण: 4 और 18 नवंबर को बूथों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची, वोटरों का होगा सत्यापन
यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR के दौरान फर्जीवाड़ा: साहिबगंज में हिंदू महिला को बना दिया मुस्लिम, पिता के नाम में भी हेरफेर