साहिबगंज में गहन पुनरीक्षण: 4 और 18 नवंबर को बूथों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची, वोटरों का होगा सत्यापन
साहिबगंज में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और बैठकों की जानकारी दी गई है। 4 और ...और पढ़ें

साहिबगंज में 4 और 18 नवंबर को बूथों पर पढ़े जाएंगे मतदाताओं के नाम। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 साहिबगंज में जारी।
4 नवंबर को मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक।
18 नवंबर को प्रपत्र-3 प्रकाशित, अपात्रों की सूची।
जागरण संवाददाता,साहिबगंज। देश के अन्य राज्यों के साथ झारखंड में भी गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 चलाया जा रहा है। इसको लेकर साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत होने वाली आगामी बैठकों और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि चार नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नोटिस और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। साथ ही बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 और नागरिकों से जानकारी, सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
वहीं, 18 नवंबर को छठी बैठक में प्रपत्र-3 प्रकाशित किया जाएगा। सुनवाई और सत्यापन के बाद अपात्र पाए गए व्यक्तियों की सूची उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाई जाएगी। प्रपत्र-2 और प्रपत्र-3 की प्रतियां बीएलए-2 को उपलब्ध कराई जाएंगी।
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से बैठकों में बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही प्रपत्र-6 भरने के लिए पात्र नागरिकों को जागरूक एवं प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में विजय कुमार, कुमुदिनी टुडू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित। 04 एवं 18 नवंबर को मतदान केंद्रों पर बैठकें होंगी। मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की। @ECISVEEP @ceojharkhand @prdjharkhand https://t.co/pQ1edYNtCx
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) November 2, 2026