Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sahibganj News: दुर्गापुर गांव में सड़क पर पड़े दो शव देख मचा हड़कंप, पास ही पड़ी थी टूटी-फूटी बाइक

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:56 AM (IST)

    इमली चौक-दुर्गापुर मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निकट सड़क किनारे शनिवार अल सुबह दो शव पड़े थे। शवों को देख गांव में हड़कंप मच गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत थे। पास ही में एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी।

    Hero Image
    पीछे से एक हाइवा ने बाइक को टक्‍कर मार दी और दो युवकों को कुचल कर भाग निकला।

    संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज): इमली चौक-दुर्गापुर मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निकट सड़क किनारे शनिवार अल सुबह दो शव पड़े थे। शवों को देख गांव में हड़कंप मच गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत थे। पास ही में एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशंका जताई है कि हाइवा या किसी ट्रक ने दोनों को जानबूझकर रौंद दिया। शवों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी 30 वर्षीय रमीज शेख उर्फ नबी शेख व 35 वर्षीय सीटू शेख के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक से उन दोनों के साथ जोनी शेख भी था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज फिलहाल पाकुड़ में चल रहा है। घटना की जानकारी स्वजनों को अलसुबह हुई, जिसके बाद वह दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि तीनों युवक दुर्गापुर से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक हाइवा ने बाइक को टक्‍कर मार दी और दो युवकों को कुचल कर भाग निकला।

    सूचना मिलने पर रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ दल बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे लेकर फिलहाल पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है। हादसे में रमीज शेख की मौत से उसकी पत्‍नी समिया बीबी, एक पुत्र व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीटू शेख की पत्‍नी रोजी बीबी व गोद ली हुई आठ साल की बेटी राजेदा खातून भी सदमे में है। देर रात व अंधेरा होने के कारण अज्ञात हाइवा चालक इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। घटना के बारे में फिलहाल कोई कुछ स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है।

    सूत्रों की मानें तो घटना के बाद घायल जोनी शेख ने स्वजनों को फोन किया था। इसके बाद वह पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले गए। बाकी दोनों शव वहीं पड़े रह गए। सीटू शेख बाहर काम करता था। दस दिन पूर्व ही वह गांव आया था। वहीं रमीज गांव में ही दैनिक मजदूरी करता था।

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

    इधर, बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर हरिणचरा प्लांट के पास से बोरियो पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अचेत अवस्था में पड़ी एक महिला को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में महिला को बेहतर इलाज के लिए रात में ही सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला 22 वर्षीय संझली सोरेन कदमा की रहनेवाली है। टक्‍कर मारने के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। हादसे में महिला का एक हाथ व एक पैर टूट गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner