विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maiya Samman Yojana: साहिबगंज के 1.71 लाख लाभुकों को सितंबर की किस्त, खाते में पहुंचे 42.82 करोड़ रुपये

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:53 PM (GMT+05:30)

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज जिले के 1.71 लाख पात्र लाभुकों के बैंक खातों में ...और पढ़ें

Maiya Samman Yojana: सितंबर की किस्त जारी।

Maiya Samman Yojana: सितंबर की किस्त जारी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 1.71 लाख लाभुकों को लाभ।

  2. सर्वजन पेंशन योजना से 1.40 लाख से अधिक लोगों को भुगतान।

  3. सितंबर 2026-27 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Jharkhand CM Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह की राशि जिले के पात्र लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 1,71,302 पात्र लाभुकों के खातों में सितंबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई।

प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये की दर से एक माह की राशि दी गई है। इस मद में कुल 42 करोड़ 82 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

इसी तरह मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के 1,40,345 लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर माह की पेंशन राशि भेजी गई।

लाभुक को 1,000 रुपये की दर से पेंशन का भुगतान किया गया। इस मद में कुल 22 करोड़ 9 लाख 51 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खातों में उपलब्ध कराई गई।

दोनों योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से डीबीटी प्रक्रिया पूरी की गई है।

सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर-रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत, अब निर्धारित रूट से चलेगी वनांचल एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- दो महीने से दिव्यांग को बना रखा था भिखारी, दिनभर चक्का गाड़ी में घुमाकर मंगवाते थे भीख; साहिबगंज में खुला राज