भागलपुर-रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत, अब निर्धारित रूट से चलेगी वनांचल एक्सप्रेस
Bhagalpur-Ranchi के बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। ...और पढ़ें

गंगा के कटाव से रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने के बाद गुजरती पहली ट्रेन। (फोटो साैजन्य)
HighLights
वनांचल एक्सप्रेस अब निर्धारित मार्ग से चलेगी, यात्रियों को राहत।
साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर गंगा कटाव से ट्रैक सुरक्षित किया गया।
रेलवे ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य कर परिचालन सामान्य किया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के भागलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा के कटाव से रेल पटरी को खतरा उत्पन्न होने के कारण बीते दिनों परिचालन रोक दिया गया था। रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर बचाव एवं सुरक्षा कार्य कर ट्रैक को सुरक्षित किया गया।
इसके बाद बुधवार को इस रेलखंड पर परिचालन सामान्य कर दिया गया। बहाल डाउन लाइन पर पहली ट्रेन के रूप में ट्रेन संख्या 03428 साहिबगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल सभी स्टेशनों पर रुकते हुए गुजरी। रेल परिचालन सामान्य होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
साहिबगंज में गंगा नदी के कटाव तथा रेलवे ट्रैक को सुरक्षित किये जाने के कार्य के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा था। धनबाद होकर चलने वाली भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस भागलपुर से रामपुरहाट के बीच परिवर्तित मार्ग से मार्ग से चलाई जा रही थी।
मरम्मत के बाद साहिबगंज-बरहड़वा के बीच डाउन लाइन का चालू कर दिया गया है। ऐसे में सोमवार को चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग से चलेगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण साहिबगंज समेत भागलपुर से नलहाटी तक के सभी स्टेशन से टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई थी। सोमवार को भी टिकटों की बुकिंग नहीं हुई। हालांकि शाम को टिकटों की बुकिंग शुरू हुई। रेलवे ने भागलपुर से नलहाटी के बीच के सभी स्टेशन से टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू कर दी है।
Malda Division successfully restores trains movement today on the Down line between Sakrigali and Maharajpur stations. The first train passed on the restored Down line was Train No. 03428, Sahibganj–Howrah Passenger Special, with stoppages at all stations. #MaldaDivision https://t.co/AwhrcjjLC9
— DRM Malda (@drmmalda) October 6, 2026
Restoration work on the Down line between Sakrigali and Maharajpur stations was completed on a war footing under the guidance of DRM/Malda with coordinated round-the-clock efforts by all concerned officers, staff and local workers, ensuring early restoration of train services. https://t.co/PlXn3z9TDa
— DRM Malda (@drmmalda) October 6, 2026
